मेष - अपनों से किए गए वादों को हरसंभव निभाने का प्रयास बनाए रखेंगे. अतिथिजन घर आएंगे. साज संवार में रुचि रहेगी. रक्त संबंधों में मजबूती रहेगी. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. भव्यता और साज संवार बनी रहेगी. तेजी रखेंगे. उत्सव से जुड़ेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. घर में हर्ष आनंद बना रहेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. विविध मामलों में उत्साह दिखाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे. लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा. जीत का भाव रहेगा. विविध कार्यों में गति आएगी. पेशेवर मेलजोल बढ़ाएंगे. विविध प्रयासों में अनुकूलता रहेगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.
धन संपत्ति- व्यवसायिक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. संग्रह संरक्षण में वृद्धि बनी रहेगी. योजनाओं को संवारेंगे. बचत एवं बैंकिंग कार्यों को बढ़ाएंग. अवसरों का लाभ उठाएंगे. पैतृक व्यवसाय व संपत्ति पर ध्यान देंगे.
प्रेम मैत्री- अपनों से संवाद बेहतर बनाए रखने पर जोर होगा. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे. मेहमानों का आगमन बना रहेगा. प्रेम स्नेह के प्रयास बनेंगे. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. बड़ा सोचेंगे. घर में शुभ संचार बना रहेगा. परिजन सहयोगी होंगे. कुटुम्बियों संग तालमेल बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवक्तित्व संवार पाएगा. खानपान आकर्षक होगा. धनधान्य बढ़ेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
शुभ रंग : गहरा लाल
शुभ अंक : 1, 6 और 9
आज का उपाय : दैत्यों का नाश करने वाली देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. अन्य के प्रति आदरभाव रखें. विनम्र रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा