मेष - तेजी से कार्य करने और रचनात्मक सुधारों को बनाए रखने पर जोर होगा. सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. कार्यशैली आकर्षक रहेगी. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंगे. आधुनिक प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति आएगी. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- रुके हुए मामले गति लेंगे. करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा. कार्य प्रदर्शन में बेहतर बने रहेंगे. आवश्यक लक्ष्य साधेंगे. कला कौशल संवारेंगे. साहस पराक्रम से परिणाम पक्ष में बनाएंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. सृजनात्मक प्रयास संवारेंगे. सभी विषयों में सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. लोकप्रियता बढ़ेगी. विभिन्न योजनाएं गति पाएंगी.
प्रेम मैत्री- स्वजनों की खुशी बढाएंगे. सभी से तालमेल बढ़ेगा. प्रेम पक्ष बेहतर रहेगा. सबका साथ सहयोग पाएंगे. संबंध प्रभावशाली बने रहेंगे. भेंटवार्ता में आगे रहेंगे. व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहेगा. स्नेह का प्रदर्शन करेंगे. रिश्तों में सुधार आएगा. प्रियजनों की सुनेंगे. करीबी सहयोगी होंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. खानपान पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. अवरोध दूर होंगे.
शुभ अंक : 3, 6, 8 और 9
शुभ रंग : गेंहुंआ
आज का उपाय : साधकों की परीक्षा लेने वाली और उनकी राह आसान बनाने वाली देवी मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान करें. सहज रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा