आर्थिेक चुनौतियों से राह बनाकर आगे बढ़ने का समय है. लेनदेन में सावधानी बनाए रखें. वाणिज्यिक विषयों में लापरवाही से बचें. रिश्तांे को संवारने की कोशिश होगी. व्ववस्था के नियमों का पालन बनाए रखेंगे. बाहर के कार्यों को गति दे पाएंगे. भेंटवार्ता में सहज रहेंगे. रिश्तों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. बहस विवाद में न पड़ें. अनुशासन में बने रहें. विनय विवेक बनाए रखें.
नौकरी व्यवसाय- करियर में सहजता व सूझबूझ बनाए रखें. पेशेवर निर्णयों में पहल पराक्रम से बचें. अफवाहों पर ध्यान न दें. विपक्षियों से सावधान रहें. लेनदेन स्पष्टता रखें. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं.
धन संपत्ति- वित्तीय निवेश पर अंकुश रखें. खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएं. बजट बढ़ने से दबाव में आने की आशंका है. लाभ प्रभावित रहेगा. व्यवस्था पर जोर दें. नीति नियमों में सजग रहें.
प्रेम मैत्री- सभी के प्रति संवेदनशील नजरिया रखें. लोगों की बातों में आने से बचें. भावनात्मक प्रयासों में सजगता बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सहज रहें. मित्रों में सहजता बनाए रखेंगे. प्रेम स्नेह के मामलो में धैर्य रखें. स्वजनों के लिए विशेष करने का भाव रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- विवाद में न आएं. सेहत के प्रति सजग रहें. जरूरी बात ध्यान से सुनें. आवेश में न आएं. खानपान सामान्य रहेगा.
आज का उपाय: श्रीहरि विष्णु और महामाया महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीले फल एवं वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. व्रत संकल्प रखें.
शुभ अंक : 2, 3, 5 और 9
शुभ रंग : ऐप्पल रेड
अरुणेश कुमार शर्मा