कुंभ- समकक्ष एवं पेशेवर सहयोग बनाए रहेंगे. मेहनत और लगन से कार्यगति बढ़ाएंगे. व्यवसायिक विषयों में गति आएगी. नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे. कार्य व्यापार में प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे. पेशेवर प्रयासों पर फोकस रखेंगे. नौकरीपेशा और सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी. पेपरवर्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. सफेदपोष ठगों से बचाव रखेंगे. विनम्रता बनाए रहेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. रुटीन पर ध्यान देंगे.
धन लाभ - आवश्यक कार्योंं में संतुलित गति बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. जीत के लिए प्रयासरत रहेंगे. समकक्षों को साथ लेकर चलेंगे. कार्यक्षमता को बल मिलेगा. श्रमशीलता में वृद्धि होगी. मेहनत से जगह बनाए रखेंगे. कार्यगति बेहतर रहेगी. जोखिम न लें. उधार से बचें. मितभाषी बने रहें. पेशेवर सकारात्मक प्रदर्शन रखेंगे. लेनदेन में सतर्कता बढ़ाएंगे. कारोबारी मामले संवरेंगे. सहयोग की भावना पर जोर रखेंगे.
प्रेम मैत्री- स्वजनों के साथ सुख से रहेंगे. करीबी सहयोगी रहेंगे. गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में शुभता रहेगी. रिश्तेदारों का साथ सहयोग रहेगा. मित्रों संग स्मरणीय पल बिताएंगे. अपनों का साथ समर्थन बनाए रखें. मन के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्यगत असहजताएं उभर सकती हैं. अधिक वजन उठाने से बचें. सहयोग की भावना रखें. व्यक्तित्व सहज रहेगा. खानपान में सजग रहें. रहन सहन सामान्य रहेगा.
शुभ अंकः 3 4 और 8
शुभ रंगः गोमेद के समान
आज का उपायः भगवान भास्कर आदित्य को अर्घ्य दें. सूखे फल मेवे दान दें. सतर्कता बनाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा