सितंबर महीने का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है. इस सप्ताह में आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे. ऐसे में पंडित अरुणेश कुमार शर्मा से जानिए कैसा गुजरने वाला है आपका यह सप्ताह.
मेष- आय व्यय बढ़ाता आया यह सप्ताह पेशेवरता से सफलता का सूचक है. महत्वपूर्ण योजनाओं को आंशिक अड़चनों के बावजूद आगे बढ़ाने में सफल होंगे. पूर्वार्ध में सतर्कता रखें. न्यायिक मामलों में धैर्य रखें. उत्तरार्ध में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर पाएंगे. व्यक्तित्व प्रभावशील रहेगा. नई कोशिशों को बल मिलेगा.
वृषभ- कार्य व्यापार में शुभता भरता आया यह सप्ताह उमंग उत्साह बनाए रखने वाला है. मित्रों के सहयोग और समर्थन से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. प्रियजनों से भेंट होगी. बौद्धिक प्रयासों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्याें को पूर्वार्ध में कर लेने की सोच रखें. उत्तरार्ध में रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे.
मिथुन- धर्म मनोरंजन और आस्था बढ़ाता आया यह सप्ताह सभी क्षेत्रों में शुभता भरने का संकेतक है. भवन और वाहन से जुड़े मामलों को गति मिल सकती है. परिवार में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा. योजनाएं फलीभूत होंगी. भेंट वार्ताओं में सहज रहेंगे. अवसरों का लाभ उठाने की सोच रखें. सप्ताहांत में सहज सतर्कता रखें.
कर्क- आत्मविश्वास और सबको साथ लेकर चलने का भाव बढ़ाता आया यह सप्ताह उत्तरोत्तर शुभकारक है. अवरोध स्वतः दूर होंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. सम्प्रेषण में प्रभावी रहेंगे. महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. निसंकोच आगे बढ़ते रहें. अति जोखिम उठाने से पूर्व उचित विचार कर लें. वरिष्ठों और विश्वस्तों का साथ समर्थन मिलेगा.
सिंह- पारिवारिक मामलों में दखल बढ़ाता आया सप्ताह संग्रह संरक्षण में सहायक है. सुखद सरप्राइज मिल सकता है. शोध कार्याें से जुड़े जन बेहतर करेंगे. पूर्वार्ध में जल्दबाजी और अनिश्चितता से बचें. उत्तरार्ध से परिस्थितियां बेहतर और विश्वास बढ़ाने वाली होंगी. आस्था बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्याें को गति दे सकते हैं.
कन्या- चारो ओर खुशिओं की संभावनाओं संग आया यह सप्ताह उत्साह और विश्वास से सारे मामले हल करने में सहायक है. शुरुआत बेहतर होगी. परिजनों का समर्थन सहयोग मिलेगा. सम्मान के अवसर बढ़ेंगे. मध्य में सहज सावधानी रखें. उत्तरार्ध भाग्य को बल देने वाला है. योजनाओं में तेजी लाएंगे.
तुला- रिश्तों को मजबूती देता आया सप्ताह निवेश को बल देने वाला है. न्यायिक मामलों में सावधान रहें. पेशेवरता और कर्मठता बढ़ेगी. विपक्ष सक्रियता दिखा सकता है. लाभ और लोभ के अंतर को समझते हुए आगे बढ़ें. मध्य अपेक्षाकृत अधिक अच्छा रहेगा. संबंधो मेें दृढ़ता आएगी. साथी का सहयोग रहेगा.
वृश्चिक- सुख सौख्य और प्रेम बढ़ाता आया सप्ताह करियर कारोबार के लिए विशेष प्रभावी है. विस्तार की योजनाओं को बल मिलेगा. लाभ के अवसरो में वृद्धि होगी. मित्रों वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. प्रियजन से भेंट होगी. मध्य में सतर्कता रखें. शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. सक्रियता बढ़ाएं. नवीनता पर जोर दें.
धनु- सर्व हितकारी सोच बढ़ाता आया यह सप्ताह पर्सनल और पेशेवर लाइफ में अप्रत्याशित सफलता देने वाला है. इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है. अपनों का साथ समर्थन उत्साहित रखेगा. कार्य व्यापार में सभी का साथ समर्थन पाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ें. योजनाओं में तेजी लाएं. सप्ताहांत में सावधानी रखें.
मकर- भाग्योन्नति की संभावनाओं वाला यह सप्ताह सुख संग्रह संपर्क में विशेष सहयोगी है. अपनों के विश्वास पर खरे उतरेंगे. मनोरंजक यात्रा संभव है. सामाजिक सरोकारों में रुचि लेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. मेहमानों का यथासंभव सम्मान करें. मध्य में थोड़ा धैर्य रखें. भौतिकता पर जोर रहेगा.
कुंभ- लाभ और प्रभाव बढ़ाता आया सप्ताह रिश्तों और विशेष
वस्तुओं के संग्रह संरक्षण में सहायक है. कुल कुटुम्ब के प्रति रुझान बढ़ेगा. नए अवसरों की तलाश बढ़ेगी. अप्रत्याशित हितकर रहेगी. सुख सौख्य समर्थन में वृद्धि होगी. सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. सावधनी से आगे बढ़ते रहेंगे.
मीन- निजी मामलों को गति देता आया यह सप्ताह उत्तरोत्तर शुभकर है. साझा प्रयासों में गति आएगी. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. साथी विश्वस्त रहेंगे. प्रसिद्धि और प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. मेहमानों की आवक बढ़ेगी. खानपान संवरेगा. मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे. वाणी व्यवहार संवरेगा.