Advertisement

धर्म

आज बन रहा है साल का सबसे शुभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

aajtak.in
  • 09 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • 1/14

हिन्दू धर्म ग्रंथों में पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभकारक नक्षत्र माना जाता है. मान्यता है कि इस शुभ दिन पर संपत्ति और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी का जन्म हुआ था. जब भी गुरुवार अथवा रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र आता है तो इस योग को क्रमशः गुरु पुष्य नक्षत्र और रवि पुष्य नक्षत्र के रूप में जाना जाता है. पुष्य नक्षत्र के दौरान किए जाने वाले कार्यों से जीवन में समृद्धि का आगमन होता है. इस दिन ग्रहों के अनुकूल स्थितियों में भ्रमण कर रहे होने से सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं.

जिस काम में हाथ डालेंगे, जैसे नौकरी, व्यापार , शादी, प्रेम विवाह, पढ़ाई , या फिर जो भी कठिन से कठिन काम शुरू करोगे, उसमें अवश्य , गारंटी के साथ सफलता मिलेगी लेकिन शुरुआत गुरुपुष्य योग में ही करना पड़ेगा.

  • 2/14

9 नवंबर को साल 2017 का सबसे शुभ संयोग बन रहा है. पुष्य नक्षत्र के गुरुवार के दिन पड़ने पर इस तरह का योग बनता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है. नक्षत्रों का राजा पुष्य नक्षत्र है. गुरु तुला राशि में है. चन्द्रमा कर्क राशि में है. गुरुवार को पुष्य नक्षत्र आ गया है. गुरु पुष्य योग के साथ गजकेसरी राजयोग भी है. 28 साल बाद ऐसा अद्भुत संयोग आया है. 9 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर गुरु पुष्य नक्षत्र लगेगा और अगले दिन सुबह 6.09 बजे तक रहेगा. यानी यह शुभ संयोग करीब 16 घंटे और 30 मिनट रहेगा. इस शुभ योग में सारे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं. इस शुभ संयोग में किए कार्यों को सिद्धि व सफलता मिलती है. पुष्य नक्षत्र को ब्रह्याजी का श्राप मिला था, इसलिए यह नक्षत्र शादी-विवाह के लिए वर्जित माना गया है. इस नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति की आराधना करने से सारे बिगड़े हुए काम पूरे जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाए तो धन की कमी कभी भी नहीं रहती हैं.


  • 3/14

इस योग से आपको नौकरी में सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा. करियर में उन्नति होगी. पैसे की  कमी नहीं होगी. जीवन साथी का साथ मिलेगा. चींटी को आटा चीनी डालें.

Advertisement
  • 4/14

शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म होंगी. पीपल पर जल चढ़ाएं.

  • 5/14

आर्थिक लाभ होगा. आय के साध बढ़ेंगे. सभी रुके हुए काम बनेंगे. लाल रुमाल रखें.

  • 6/14

इस शुभ संयोग से करियर में उन्नति होगी. आर्थिक लाभ होगा. चन्दन का तिलक  लगाएं

Advertisement
  • 7/14

यह योग सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ होगा. सभी रुके हुए काम बनेंगे. पारिवारिक कलह खत्म होगी. मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. बादाम खा लें.

  • 8/14

गुरु पुष्य योग आपके लिए उत्तम समय साबित होगा. नौकरी-कारोबार में सफलता मिलेगी. दिन लकी है. गुरु ग्रह शुभ काम का कारक होता है जिनकी शादी करानी हो वह उपाय करे. हल्दी डालकर स्नान करें. केले के पेड़ की पूजा करे. पीले वस्त्र पहने --लक्ष्मी जी और विष्णु जी की पूजा करें

  • 9/14

नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिलेगी. शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे. लक्ष्मी जी को चढ़ाकर गुड़ खा ले.

Advertisement
  • 10/14

करियर में उन्नति होगी. धन लाभ होगा. अपने पारक्रम से विरोधियों को परास्त कर सकेंगे.गणेश जी को चढ़ाकर एक सुपारी पास रखें.

  • 11/14

यह योग आपके मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा. परिश्रम करने पर रुके हुए सारे काम बन जाएंगे.मूंग दाल हलवा गाय को खिलाएं या दान करें ,समय ख़राब भी हो ठीक हो जाएगा

  • 12/14

यह योग आपको प्रेम में सफलता दिलाएगा. करियर में उन्नति होगी. वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी. गणेश जी छोटी इलायची चढ़ाएं.

  • 13/14

पारिवारिक और प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. यह शुभ संयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा. दूर्वा घास पास रखें

  • 14/14

आय बढ़ेगी. सुख-शांति में वृद्धि होगी. दिन अच्छा है धन या विद्या  का लाभ होगा कोई भी नया काम शुरू करो. गुलाब जल से मुह धो लें.

Advertisement
Advertisement