Advertisement

धर्म

क्या आपके हाथ में हैं अमीर बनने के ये खास निशान?

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 14 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST
  • 1/12

मेहनत का तो वैसे इस दुनिया में कोई विकल्प नहीं है लेकिन सफल और अमीर बनने में भाग्य का भी साथ मिलना जरूरी होता है. किसी किसी को जीवन भर कड़े संघर्ष के बाद समृद्धि और सफलता का सुख मिलता है तो किसी को थोड़ी सी मेहनत करने पर ही बहुत कुछ नसीब हो जाता है.

  • 2/12

हालांकि हाथ की ये रेखाएं जिंदगी भर बदलती रहती हैं. माना जाता है कि इंसान के कर्मों के अनुसार ये आजीवन बदलती रहती हैं.

  • 3/12

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से, आप अपने हाथ की कई रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं कि आपको अमीर बनने में भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं. जानिए कैसे?

Advertisement
  • 4/12

सीधी रेखा-
अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर रेखाएं आड़ी तिरछी और कटी-फटी हैं. इन रेखाओं के बीच में आप अगर एक लंबी सीधी रेखा देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपनी जिंदगी में बहुत अमीर बनेंगे.

  • 5/12

पर्वत-
ऐसा कहा जाता है कि आपकी हथेली पर बने पर्वत (शुक्र पर्वत, शनि पर्वत)  थोड़े से उठे हुए हैं तो इसका मतलब अमीर और सफल होने में आपको भाग्य का साथ मिलेगा.

  • 6/12

कछुआ-
अगर आपकी हथेली पर कछुए का निशान बना हुआ है तो इसका मतलब है कि आप अपनी लाइफ में सफलता प्राप्त करेंगे.

Advertisement
  • 7/12

स्वास्तिक-
अगर आपकी हथेली पर स्वास्तिक का चिह्न बना हुआ है तो इसका मतलब आप अपनी लाइफ में बहुत भाग्यशाली रहेंगे. आप अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे और आपको समृद्धि का सुख भी मिलेगा.

  • 8/12

दो भाग्य रेखाएं-
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके हाथ में दो भाग्य रेखाएं हैं और दूसरी भाग्य रेखा पहली भाग्य रेखा के समानांतर है तो आप खूब पैसे कमाएंगे और सफलता भी अर्जित करेंगे.

  • 9/12

सफेद तिल-
अगर आपकी हथेली पर सफेद रंग का तिल है तो इसका मतलब है कि भाग्य आपके साथ है.

Advertisement
  • 10/12

शनि पर्वत-
अगर शनि पर्वत पर चक्र का निशान है तो इसका मतलब है कि आप भाग्यशाली हैं. जीवन भर आपको पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी.

  • 11/12

हथेली पर M निशान का मतलब होता है कि आपको हमेशा भाग्य का साथ मिलता रहेगा.

  • 12/12

अगर आपकी हथेली पर अंग्रेजी का अक्षर M हो तो आप खुद को थोड़ा खास समझ सकते हैं. यह अक्षर हार्ट लाइन, हेड लाइन और लाइफ लाइन के इंटरसेक्शन पर बना होता है.

Advertisement
Advertisement