इस दिवाली (2019) से अगली दिवाली (2020) तक किस राशि
के जातकों के लिए होगा शुभ और किसे करनी होगी दोगुनी मेहनत. 2019 की दिवाली
से लेकर 2020 की दिवाली तक कई ग्रहों के गोचर होंगे. इस दौरान कई राशियों
को उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि कैसी रहेगी
इन ग्रहों की आर्थिक स्थिति.
मेष- साल 2020 आपके लिए खर्च के मामले में
मध्यम कहा जा सकता है. हालांकि इस वर्ष आप कुछ नई परियोजनाओं, कुछ नए
क्षेत्रों में धन निवेश भी कर सकते हैं, जिससे लाभ मिलने की उम्मीद लगाई जा
सकती है. वर्ष लग्न स्वामी के बृहस्पति के साथ होने से ये साल आपके लिये
अपने आपको साबित करने वाला वर्ष होगा.
इस साल आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
वर्ष का आरंभ आपके लिये उत्साहजनक कहा जा सकता है. इस समय आप भविष्य के
लिये कोई कारगर योजना बना सकते हैं. मार्च के उतर्राध में राशि स्वामी मंगल
आपकी राशि से धन भाव में आ जाएंगे जो कि आपके लिये धन वृद्धि के संकेत
कर रहे हैं. अगर आपको किसी तरह की आर्थिक हुई है तो अगली दिवाली तक उसकी
भरपाई हो सकती है. अनावश्यक खर्च न करें.
वृषभ- 2020 के अनुसार नया साल आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं. इस समय आप पर शनि की ढैय्या भी चल रही है. ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य, थोड़े विवेक से काम लेने की जरूरत है. 24 जनवरी से शनिदेव भाग्य स्थान में ही विराजमान होंगे जो कि आपके भाग्योदय का कार्य करेंगे. इसके साथ ही आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. घर या वाहन खरीदने की लंबे समय से योजना बना रहे हैं, तो 2020 में आपकी ये इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.
अगले साल मई के बाद शनि व गुरु की चाल उल्टी होने से आपको थोड़ी परेशानी हो
सकती है. इस समय धन निवेश के मामले में कोई जोखिम न उठाएं. शेयर बाजार में
निवेश करने वाले जातक सतर्क रहें. कोई नई डील इस समय करेंगे तो हो सकता है
आपको उसमें अपेक्षित लाभ न मिले. कर्ज के रूप में दिया गया पैसा वापस
मिलने में भी परेशानी हो सकती है.
मिथुन- फाइनेंस राशिफल 2020 आपके लिये संकेत कर रहा है कि धन के मामले में आपकी स्थिति इस साल काफी अच्छी रहने वाली है. धन प्राप्ति के बहुत ही अच्छे योग आपके लिये बन रहे हैं. नजदीकी रिश्तेदारों से इस वर्ष आपको जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग मिल सकता है. प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको लाभ मिल सकता है. आपकी राशि से सप्तम भाव में राशि स्वामी बुध के साथ सूर्य, गुरु, शनि व केतु के होने से आपकी वित्तीय स्थिति में मिले जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
चंद्रमा का भाग्य स्थान में होना आपके लिये आर्थिक लाभ के योग भी बना रहा
है. हालांकि इस वर्ष सितंबर तक राहू आपकी ही राशि में बने रहेंगें जिससे हो
सकता है कुछ मामलों में आप निवेश को लेकर कन्फ्यूज रहें. इस स्थिति से
बचने की आवश्यकता आपको रहेगी.
कर्क- 2020 आपके लिये आर्थिक रूप से मिला जुला परिणाम लेकर आने वाला है. इस वर्ष जिस तरह से धन प्राप्ति के आसार आपके लिये बन रहे हैं उसी तरह से धन खर्च होने की संभावनाएं भी आपके लिये बन रही हैं. आपकी राशि से धन भाव के स्वामी सूर्य बनते हैं जो कि वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में बुध, गुरु, शनि और केतु के साथ विराजमान हैं. लाभ स्थान के स्वामी शुक्र जहां वर्ष की शुरुआत में सप्तम भाव में मौजूद हैं तो व्यय भाव के स्वामी बुध सूर्य के साथ छठे घर में विराजमान हैं.
ये संकेत कर रहे हैं कि बिजनेस में आपको लाभ तो मिलेगा लेकिन साथ ही नई
परियोजनाओं में भी आपको पैसा लगाना पड़ेगा, जिसका लाभ आपको तुरंत नहीं
मिलेगा. आपके लिए सलाह है कि किसी भी परियोजना में निवेश करने से पहले
अच्छे से उस पर विचार विमर्श कर लें.
सिंह- इस वर्ष आपको धन की कमी नहीं रहने वाली है. निवेश करने के मामले में भी इस वर्ष आपको काफी अच्छे परिणाम मिलेंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के आसार बन रहे हैं. इस वर्ष शेयर मार्किट में भी आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं हालांकि इसके लिये आपको जोखिम जरूर उठाना पड़ेगा.
भाग्य स्थान के स्वामी मंगल स्वराशि के होकर चतुर्थ स्थान में विराजमान हैं
जो कि इस वर्ष नये घर, नए वाहन या किसी बड़ी प्रोपर्टी की खरीददारी के योग
भी आपके लिये बना रहे हैं. सितंबर माह में गुरु व शनि का मार्गी होना आपके
लिये आर्थिक तौर पर मजबूती के संकेत कर रहा है. अतीत में किये किसी निवेश
से धन लाभ के योग बन रहे हैं.
कन्या- इस साल आप धन धान्य से संपन्न रहने वाले हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी दिखाई दे रही है. आपको इस साल बढ़ते फिजूल खर्चों से सावधान रहने की जरूरत है. आपकी राशि से लाभ स्थान के स्वामी चंद्रमा बनते हैं जो कि छठे स्थान में बैठे हुए हैं यही कारण है कि शुरुआती समय में आपको लाभ तो मिलेगा लेकिन उसके मिलने की गति थोड़ी धीमी रह सकती है.
पैसा भी आपके पास रूक-रूक यानि किस्तों में आयेगा. अगर आपने कहीं उधार के
रूप में पैसा दिया है उन्हें अपनी पूंजी एक साथ मिलने में दिक्कत आ सकती
है. धन निवेश के बारे में निर्णय भी आपको सोच समझकर लेने होंगे. किसी भी
परियोजना में निवेश करने से पहले अच्छे से छान-बीन कर लें.
तुला- इस वर्ष आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. हालांकि धन भाव के स्वामी मंगल का स्वराशिगत होकर अपने धन भाव में होना आपके लिये धन प्राप्ति के योग भी बना रहा है. नए साल में आपको रुका हुआ धन मिल सकता है. पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला लंबित है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा.
वाहन खरीदने के योग आपके लिये बन रहे हैं. यात्राओं में भी आपका पैसा खर्च
हो सकता है. अगले साल 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन करेंगे. राशि से सुख
भाव में शनि का आना आपके लिये लाभकारी होगा. मई के लगभग मध्य में शनि और
गुरु के वक्री होने से खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं. इस समय
हाथ थोड़ा खींच कर चलें. विशेषकर यात्रा के दौरान अनावश्यक खर्च से बचें.
वृश्चिक- ये वर्ष आपके लिये सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बना रहा है. वर्ष कुंडली 2020 के अनुसार धन भाव में पंचग्रही योग का होना आपके लिये आर्थिक लाभ की प्रबल संभावनाएं जता रहा है. पुराने घर का नवीनीकरण भी इस वर्ष आप करवा सकते हैं. साल की शुरुआत में केतु का धन भाव में होना धन क्षेत्र के लिये अच्छे समय के संकेत कर रहा है.
कर्ज या लोन लेने की अगर आपको जरूरत पड़ती है तो इसमें आपको आसानी से सफलता
मिल सकती है. गुरु की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर भी पड़ रही है जिसके
कारण भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. इस समय आपको अतीत के किसी निवेश
से लाभ मिल सकता है. मई में शनि व गुरु का वक्र होना आपके लिये थोड़ा
परेशानी का कारण बन सकता है.
धनु- 2020 में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. आपकी वित्तीय स्थिति में बहुत सुधार आएगा. वर्ष की शुरुआत में शनिदेव जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगें. जो आपकी राशि से दूसरे स्थान पर विराजमान रहेंगे. कुंडली में दूसरा स्थान धन का कारक माना जाता है. इसलिये आपकी आर्थिक स्थिति के लिए यह अच्छा समय रहने वाला है. अगले साल मई का महीना आपके आर्थिक पक्ष के लिए ठीक नहीं है.
शनि के वक्र होने पर धन हानि की स्थिति बन सकती है. इसलिए इस समय आप कोई भी
लेन-देन न करें. शनि के वक्र प्रभाव से आप लिया हुआ पैसा लौटा नहीं
पाएंगे. वहीं उधारी में दिया हुआ पैसा वापस मिलने में भी आपको परेशानी का
समामना करना पड़ सकता है. ऐसे में धन फंसने की संभावना प्रबल है. मई के बाद
आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बदलाव होंगे.
मकर- 2020 में इस वर्ष फाइनेंस में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी हालांकि शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण आपकी आकांक्षाओं को और अधिक बढ़ा सकता है. इस वर्ष की शुरुआत फिजूलखर्ची से होगी. इसलिए आपको इस मामले में अधिक ध्यान देने की जरूरत है.
मकर वर्ष कुंडली में 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि में आ
जाएंगें. 11 मई को शनि आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं, जो आपके
वित्तीय स्थिति के लिए ठीक नहीं है. 14 मई के बाद गुरु का प्रभाव बंट जाएगा
और इसके बाद आपको आर्थिक लाभ मिलना शुरु होगा. किसी योजना में निवेश कर
सकते हैं. धन को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं.
कुंभ- इस साल आपको फिजूल खर्ची से बचकर रहने की जरूरत है. भाग्य के स्वामी शुक्र आपकी राशि से 12वें स्थान में विराजमान है. धन न होते हुए भी, कहीं न कहीं से आपके कार्य पूरे हो जाएंगे. 24 जनवरी को शनि आपकी राशि से बारहवें स्थान में आ जाएंगे, जिससे आप पर शनि की साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी. आपके धन खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना अधिक है.
इस समय कहीं किसी भी चीज में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे
थोड़ा बचने का प्रयास करें, हो सके तो इसे टाल दें. अगर आप कोई प्रॉपर्टी
बेचना चाहते हैं तो उसमें आपको काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है. मई के बाद
आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए ये साल आर्थिक मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आय और लाभ के स्थान में शुक्र के होने से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. धन के स्वामी मंगल स्वराशि में विराजमान हैं. इससे भी धन के योग आपके अच्छे बनेंगें. धन तो आएगा लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ने के योग बन रहे हैं.
कर्म के स्वामी बृहस्पति हैं इसलिए मेहनत से किए गए कार्यों से आपको
अपेक्षानुसार परिणाम मिल सकते हैं. 11 मई को आपकी वर्ष कुंडली में शनि
वक्री होंगे. जिसके प्रभाव से अचानक धन आगमन में रूकावटें पैदा होंगी. 13
सितंबर को गुरु बृहस्पति मार्गी होगें. इस दौरान आप आय को लेकर नई योजनाएं
बनाने पर जोर देंगे.