Yuti Yog 2026: शुक्र-गुरु का युति योग, गर्मियों में इन 4 राशियों के लिए लाएगा खुशखबरी

10 जून को शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक दूसरे से शून्य डिग्री कोण पर स्थित रहेंगे और युति योग बनाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह युति योग ज्येष्ठ की भीषण गर्मी में चार राशियों को शुभ समाचार देने वाला है.

Advertisement
गुरु-शुक्र का युति योग कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG) गुरु-शुक्र का युति योग कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

Yuti Yog 2026: 10 जून को शुक्र और गुरु एक दूसरे से शून्य डिग्री कोण पर स्थित होकर युति योग का निर्माण करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक दूसरे से शून्य डिग्री कोण पर होते हैं, तब युति योग बनता है. गुरु-शुक्र का युति योग कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों की मानें तो इस योग से चार राशियों को विशेष लाभ मिल सकते हैं. इनके जीवन में खुशियों की नई दस्तक होगी. छिपे हुए या गुप्त विरोधी बेनकाब हो सकते हैं.

Advertisement

मेष राशि
गुरु-शुक्र का युति योग बनते ही मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे. आपके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य चिंता या रोग-बीमारियों का प्रभाव कम हो सकता है. सेहत में देखने को मिलेगा. संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपका भाग्य खोल सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले भी अचानक आपके पक्ष में आ सकते हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पैसों की कमी से राहत मिल सकती है. आर्थिक दबाव कम होने से मानसिक तनाव दूर रहेगा. लगातार कई अच्छी खबरें मिलने से घर-परिवार में ऊर्जा और खुशहाली बढ़त पर रहेगी. परिवार के लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. रिश्तों में पहले जैसी मजबूती आएगी.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी यह युति योग शुभ दिखाई दे रहा है. धन की स्थिति बेहतर रहेगी. खर्चों पर लगाम कसने वाली रणनीतियां कारगर साबित होंगी. गुप्त विरोधियों की सच्चाई भी सामने आ सकती है. आपके पीठ पीछे बुराई करने वालों को पर्दाफाश होगा. पुराने और वफादार दोस्तों के मेल-मिलाप बढ़ेगा. रिश्ते-नातों में आई खटास कम हो सकती है.

Advertisement

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों यदि इस दौरान कोई गलती न करें, जल्दबाजी से बचें तो यह समय उनके लिए अच्छा रहेगा. भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान देना होगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे. कोई कीमती या खास चीज खरीदकर घरवालों की खुशियों को बढ़ाएंगे. माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. संतान पक्ष से आपको अचानक कोई अच्छा समाचार मिल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement