Shukra Nakshatra Parivartan: ग्रहों की चाल में होने वाला हर बदलाव जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभाव डालता है. इसी क्रम में 22 फरवरी की रात 12:42 बजे शुक्र शतभिषा नक्षत्र को छोड़कर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर 4 मार्च (होली) तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र की ओर बढ़ जाएंगे. पूर्वाभाद्रपद के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, इसलिए इस दौरान ज्ञान, आध्यात्मिकता और विस्तार से जुड़े सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र गहन चिंतन, रहस्यमय ऊर्जा और आंतरिक परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है. जब शुक्र इस नक्षत्र में आते हैं, तब प्रेम, कला, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते हैं. यह समय रचनात्मकता को बढ़ावा देने, मानसिक सुकून पाने और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अनुकूल माना जाता है. आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहती है. आइए जानते हैं किन चार राशियों को इस गोचर से विशेष लाभ मिल सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए यह समय रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आएगा.दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. परिवार में सहयोग का माहौल रहेगा.कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पहचान दिलाएगी. पदोन्नति या आर्थिक लाभ के संकेत मिल सकते हैं.यदि आप किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी. निवेश से जुड़े फैसले लाभ दे सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.मानसिक रूप से आप अधिक स्थिर और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में प्रगति का मार्ग खोल सकता है. लंबे समय से रुके कार्य गति पकड़ेंगे. नए अवसर सामने आएंगे.प्रेम संबंधों में गहराई और समझ बढ़ेगी.आर्थिक मामलों में सुधार होगा. बचत बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं.विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा.यात्रा या नई योजनाओं की शुरुआत से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में आर्थिक मजबूती का अनुभव हो सकता है.कार्यस्थल पर आपकी योजना और निर्णय क्षमता की सराहना होगी.प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. नई परियोजनाओं पर काम शुरू करना लाभकारी रहेगा.मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे. पुरानी चिंताओं से राहत मिल सकती है.स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं, बशर्ते दिनचर्या संतुलित रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है. सामाजिक और पेशेवर जीवन में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे. प्रेम संबंधों में सामंजस्य और रोमांस बढ़ेगा.साझेदारी के कार्यों में सफलता मिल सकती है.आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी.रचनात्मक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.हालांकि स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें.
aajtak.in