Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है. यह ग्रहण महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद और फाल्गुन अमावस्या के दिन पड़ रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दौरान सूर्य देव कुंभ राशि में स्थित होंगे. दिलचस्प बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा. फिर भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में महसूस होगा. कुछ राशियों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव और नए अवसरों का संकेत लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर और वित्तीय मामलों में अत्यंत अनुकूल साबित होगा. नौकरीपेशा लोग इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति पाने के अवसर पाएंगे. जो लंबे समय से प्रमोशन या ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. पुराने कर्ज या वित्तीय दबाव से राहत मिलेगी, जिससे मानसिक शांति बढ़ेगी. इस अवधि में निवेश, संपत्ति खरीदना या व्यवसाय शुरू करना अनुकूल रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, घर में सुख-शांति बनी रहेगी. व्यापारियों के लिए यह समय नई साझेदारी, मुनाफे में वृद्धि और कारोबार में विस्तार के संकेत भी लेकर आ रहा है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण समय सकारात्मक बदलाव और अवसरों से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या बड़ा अवसर मिलने से आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे. व्यवसाय में नए समझौते या लाभकारी सौदे संभव हैं. विदेश से जुड़े काम या अंतरराष्ट्रीय व्यापार में फायदा होने के योग हैं. लंबित धन वापसी की स्थिति बन सकती है . आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी. कुल मिलाकर यह समय वित्तीय मजबूती, करियर में सफलता और व्यक्तिगत विकास का संकेत दे रहा है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है. नौकरी में पदोन्नति, मनचाहा ट्रांसफर या नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. बॉस और सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे, जिससे कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा. व्यापार में साझेदारी से अच्छे लाभ की संभावना है . कारोबार का विस्तार होने की संभावना बढ़ रही है. इस समय बनाई गई योजनाएं सफल होंगी. नए अवसर उभरेंगे. विदेश से जुड़े कार्य या विदेश में नौकरी करने की दिशा में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है. आपके लिए यह समय संपत्ति में वृद्धि, निवेश के अवसर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने वाला भी साबित होगा.
aajtak.in