Surya Grahan 2022: इन 6 राशि वालों को एक महीने तक परेशान करेगा सूर्य ग्रहण, करें ये उपाय

Surya Grahan 2022: ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से इस सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि ये आंशिक सूर्य ग्रहण छह राशि (मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और मकर) के जातकों को अगले एक महीने तक परेशान कर सकता है.

Advertisement
25 अक्टूबर 2022 को लगा सूर्य ग्रहण इन 6 राशि वालों को एक महीना करेगा परेशान 25 अक्टूबर 2022 को लगा सूर्य ग्रहण इन 6 राशि वालों को एक महीना करेगा परेशान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगा है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जो भारत के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा. ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से इस सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि ये आंशिक सूर्य ग्रहण छह राशि (मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और मकर) के जातकों को अगले एक महीने तक परेशान कर सकता है. आइए जानते हैं कि इस मामले में आपकी राशि का हाल कैसा रहेगा.

Advertisement

मेष- मेष राशि से सातवें घर में तुला राशि है, जिसमें ये ग्रहण लगा है. मेष राशि वालों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देना होगा. अगर आप कोई काम कर रहे हैं और अगले एक महीने तक उसके नतीजे नहीं मिल पाते तो परेशान न हों. ये ग्रहण का असर हो सकता है. इस दौरान धन का लेन-देन न करें. ग्रहण के बाद स्नान करके गुड़ का दान करें.

वृष- वृष राशि से छठे घर में ये ग्रहण लगा है. वृष राशि वाले लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें. उधार लेन-देन से बचें. अगले एक महीने तक आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. ग्रहण के बाद स्नान करके किसी निर्धन व्यक्ति को दो किलो आटे का दान करें.

मिथुन- मिथुन राशि से पांचवें घर में ग्रहण लगा है. मिथुन राशि वाले वाणी पर संयम रखें. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न दिखाएं. अगले एक महीने तक लंबी यात्राओं को टाल दें. अगर मजबूरन यात्रा करनी पड़े तो पूरी सावधानी बरतें. ग्रहण के बाद स्नान करके गरीबों को हरे फल का दान करें.

Advertisement

कर्क- कर्क राशि से यह ग्रहण चौथे घर में पड़ रहा है. कर्क राशि वाले अपने घर-परिवार में कलह न बढ़ने दें. प्रॉपर्टी से संबंधित किसी विवाद में न पड़ें. कर्क राशि वाले अपने मन में नकारात्मक विचार न लेकर आएं. ग्रहण के बाद स्नान करके भगवान शिव का पूजन करें और किसी गरीब को एक किलो चावल दान करें.

सिंह- सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है. सिंह राशि के जातक ग्रहण के दौरान शांत रहें. क्रोध न करें. किसी को अपशब्द न कहें. ग्रहण के बाद स्नान करके किसी गरीब को एक किलो गुड़ का दान करें.

कन्या- कन्या राशि वाले अपने कार्य व्यवहार में विनम्रता रखें. मन में अहंकार ना रखें. जॉब या बिजनेस में अगले एक महीने तक संभलकर काम करें. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें. प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में संयम बरतें. ग्रहण के बाद गरीबों को भोजन की सामग्री दान करें.

तुला- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी राशि में लगा है. तुला राशि वालों को इस वक्त बहुत संभलकर रहना होगा. क्रोध से बचें. घर में कलह न करें. बिजनेस या जॉब में कार्यरत लोग अगले एक महीने बहुत सोच-समझकर कोई निर्णय लें. खर्चों पर नियंत्रण रखें     और लंबी दूरी की यात्रा से बचें. ग्रहण के दौरान अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करें. अगर आपको कोई मंत्र नहीं आता तो 'ओम नमः शिवाय' या 'महामृत्युंजय मंत्र' का जाप भी कर सकते हैं. ग्रहण के बाद स्नान करके मां दुर्गा का चालीसा पाठ करें.

Advertisement

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें. कार्यस्थल पर लोगों के साथ रिश्ते न बिगाड़ें. परिवार में भी अच्छा माहौल बनाकर रखें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ें. ग्रहण के बाद स्नान करें और किसी गरीब को एक किलो चावल दान करें.

धनु- धनु राशि वालों को ग्रह से कोई खतरा नहीं है. आपकी राशि पर ग्रहण का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. आपकी जीवनशैली जैसी चलती आई है, वैसी चलती रहेगी. अपने खान-पान पर ध्यान दें. समय आपके अनुकूल रहने वाला है. ग्रहण के बाद स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें.

मकर- मकर राशि शनि की राशि है. मकर राशि वालों को आने वाले एक महीने तक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना है. कोई भी बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. अपने प्रोफेशन में हर काम सावधानी के साथ करना है. उतावलेपन से बचें और क्रोध न करें. ग्रहण के बाद स्नान करके अपने घर के मंदिर में पूजा करें और किसी गरीब को एक किलो आटे का दान करें.

कुंभ- कुंभ राशि वालों को बहुत ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. ग्रहण से आपके जीवन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ने वाला है. ग्रहण के बाद स्नान करके किसी गरीब को फल का दान करें.

Advertisement

मीन- मीन राशि वालों को भी ग्रहण से डरने की आवश्यकता नहीं है. आपकी राशि पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ने वाला है. धैर्य से अपना काम करें. अगर आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो बहुत ज्यादा परेशान न हों. अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें. ग्रहण के बाद स्नान करके गरीबों को भोजन सामग्री दान करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement