Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को स्त्री ग्रह माना जाता है. जो 26 मार्च 2026 की सुबह 04 बजकर 50 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यह प्रेम, सौंदर्य और भोग-विलास के कारक हैं. इनका गोचर मंगल ग्रह की राशि मेष में होने जा रहा है. मंगल ग्रह को साहस, जोश तथा तुरंत निर्णय लेने का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में, जब शुक्र मेष राशि में स्थित होते हैं, तो वह मंगल की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं. तो आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है.
मेष राशि
शुक्र देवता मेष राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे. इस समय पर्याप्त धन कमाएंगे लेकिन पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे. यानी खर्चों में बढ़ोतरी होगी. रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं. काम का बोझ बढ़ सकता है. मनचाहा लाभ कमाने में पीछे भागेंगे. समाज के मान सम्मान में कमी आएगी.
कर्क राशि
शुक्र देवता कर्क राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे. कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है. नौकरी में बदलाव की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़ा ध्यान से. काम का बोझ ज्यादा रहने से मानसिक तनाव हो सकता है. व्यापार करने वालों के लिए मुनाफा बढ़ाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. पैसा कमाएंगे लेकिन खर्चे बढ़ जाएंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी आ सकती है. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है.
कन्या राशि
शुक्र देवता कन्या राशि के आठवें भाव में प्रवेश करेंगे. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बढ़ सकती है, जिससे मन निराश रहेगा. व्यापार में लापरवाही बरतने की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है. अहंकार की वजह से विवाद बढ़ सकता है. सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होगा.
मकर राशि
शुक्र देवता मकर राशि के चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं. आपके मन में असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है. परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से कड़ी टक्कर मिल सकती है जिसका असर व्यापार पर नजर आ सकता है.
मीन राशि
शुक्र देवता मीन राशि वालों के दूसरे भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान प्रगति के मार्ग में समस्याएं आ सकती हैं. आत्मविश्वास की कमी रह सकती है. मन के मुताबिक लाभ न मिलने की आशंका है. नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो सोच समझकर फैसला लें. बिजनेस में हानि का सामना करना पड़ सकता है.
aajtak.in