Shani Uday 2026: कमाई का शॉर्टकट रास्ता ढूंढने वालों की खैर नहीं! उदयवान शनि लेंगे खबर

22 अप्रैल से शनि उदयवान होने जा रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि के उदय होते ही तीन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इन राशियों का जीवन में एकदम से अस्त-व्यस्त हो सकता है. खासतौर से जो जातक शॉर्टकट तरीकों से पैसा कमाने का रास्ता ढूंढते हैं, उनके लिए लिए जोखिम ज्यादा होगा.

Advertisement
22 अप्रैल को जब शनि उदित होंगे तो तीन राशियों की मुश्किल बढ़ सकती है. (Photo: ITG) 22 अप्रैल को जब शनि उदित होंगे तो तीन राशियों की मुश्किल बढ़ सकती है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

Shani Uday 2026: शनि देव 22 अप्रैल को उदयवान होने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव पिछले महीने 13 मार्च को ही अस्त अवस्था में चले गए थे. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि जब मीन राशि में उदित होंगे तो तीन राशि के जातकों के जीवन में अचानक उथल-पुथल हो सकती है. इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर झटका लग सकता है. धन हानि संभव है. इन्हें करियर, स्वास्थ्य अन्य मोर्चों पर सावधानी से काम लेना होगा.

Advertisement

कर्क राशि
शनि के उदयवान होने के बाद कर्क राशि वालों को बहुत सावधानी से कार्य करने होंगे. जरा सी चूक आपके लिए जंजाल बन सकती है. इस दौरान आपके छिपे हुए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. मनचाही सफलता पाने के लिए आपको इस बीच काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा नहीं दिख रहा है. सेहत के प्रति लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है. अपने खान-पान और दिनचर्या को संतुलित रखें.

सिंह राशि
धनधान्य की प्राप्ति के लिए की गई कोशिशें इस बीच नाकाम हो सकती हैं. रुपया-पैसा बड़ी मुश्किल से आपके हाथ आएगा. सिंह राशि वालों के वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है. दांपत्य जीवन में कड़वाहट के चलते आप तनाव में रह सकते हैं. आपका सामाजिक दायरा कमजोर पड़ सकता है. लोगों के साथ घुलना-मिलना कम पसंद होगा. इस दौरान जल्दबाजी से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. पेशेवर जीवन में जल्दबाजी बिल्कुल न करें.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए भी यह बदलाव अनुकूल नहीं माना जा रहा है. इस दौरान आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है. जिद, लापरवाही और अहंकार आपको बहुत भारी पड़ सकते हैं. इस दौरान किसी से अनबन या वाद-विवाद न करें. लंबी यात्राओं पर जाने से बचें. जो लोग शॉर्टकट तरीकों से पैसा बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत खराब साबित हो सकता है. पैसा कमाने का छोटा रास्ता आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement