Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में शनि की चाल को बहुत अहम माना जाता है. जहां सिर्फ राशि परिवर्तन ही नहीं, बल्कि इस ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी बड़ा असर डालता है. इस समय शनि मीन राशि में हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. लेकिन 17 मई 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है, इसलिए इस दौरान बुध से जुड़े परिणाम ज्यादा देखने को मिल सकते हैं. करीब 146 दिनों तक यानी 9 अक्टूबर 2026 तक शनि की यह स्थिति कई राशियों के लिए खास साबित हो सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों को इससे फायदा मिल सकता है.
सिंह राशि
रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश सिंह राशि वालों के लिए राहत लेकर आ सकता है. दोस्तों और करीबी लोगों का साथ मिलेगा. अगर आप बिजनेस में हैं, तो कोई नई डील या पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है. सेहत पहले से बेहतर हो सकती है. घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा. धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है.
धनु राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लिए आगे बढ़ने का समय होगा. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. लव लाइफ में भी सकारात्मकता बनी रहेगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों को शनि के इस गोचर से राहत मिल सकती है. लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी. मेहनत का फल मिल सकता है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का मौका बन सकता है. करियर में स्थिरता आएगी. हालांकि, सेहत को नजरअंदाज न करें और खानपान संतुलित रखें. यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे.
aajtak.in