17 मई यानी कल शनि देव रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इस नक्षत्र में शनि 9 अक्टूबर तक रहेंगे. बुध के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में आने के बाद चार राशियों पर शनि की शुभ दृष्टि रहेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन के बाद वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं. इन राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. घर-परिवार का माहौल बदलेगा. यह गोचर लंबे से चल रहे आपके तनाव को दूर करने वाला साबित हो सकता है
वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत
वृषभ राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. सरकारी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि और फैसले लेने की क्षमता बेहतर होगी.
तुला राशि: करियर में नए अवसर
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से बहुत अच्छा माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है. मनोबल बढ़ेगा और काम के प्रति उत्साह भी बना रहेगा. काम से जुड़ी छोटी यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं. कार्यस्थल पर आपकी छवि सुधरेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा.
मकर राशि: तनाव से मिलेगी राहत
मकर राशि वालों के लिए अब परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होने वाली हैं. पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों में कमी आ सकती है. मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी. करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाने में सफलता मिल सकती है.
कुंभ राशि: परिवार और धन दोनों में सुधार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक जीवन में सुख और तालमेल बढ़ाने वाला माना जा सकता है. रिश्ते-नातों में मजबूती आएगी. आपसी समझ बेहतर हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं. हालांकि बातचीत के दौरान धैर्य रखना आपके लिए जरूरी होगा. ऐसे में सोच-समझकर बोलना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
aajtak.in