Shani Nakshatra Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश, 3 राशियों का शुरू होगा सुनहरा दौर

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Advertisement
रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

Shani Nakshatra Parivartan 2026:   ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की चाल को बहुत अहम माना जाता है.  शनि जब अपनी राशि बदलते हैं तो असर पड़ता ही है,  लेकिन जब वे नक्षत्र बदलते हैं तो उसका प्रभाव भी लोगों के जीवन पर साफ दिखाई देता है. मई 2026 में शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.  यह स्थिति करीब 146 दिनों तक रहेगी, यानी अक्टूबर 2026 तक शनि इसी नक्षत्र में रहेंगे.  इस दौरान सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में असर पड़ेगा.  हालांकि यह समय हर किसी के लिए अलग अनुभव लेकर आएगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह खास तौर पर अच्छा साबित हो सकता है.  आइए जानते हैं कि शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है. 

Advertisement

रेवती नक्षत्र में शनि का असर

17 मई 2026 से शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, 9 अक्टूबर 2026 तक वहीं स्थित रहेंगे. इस दौरान शनि की ऊर्जा रेवती नक्षत्र के प्रभाव में काम करेगी. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध है, इसलिए इस समय सोच-विचार, योजना बनाने की क्षमता और बातचीत से जुड़े मामलों में बदलाव महसूस हो सकता है. फैसले समझदारी से लेने की जरूरत होगी.  शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन उन लोगों के लिए अच्छा रह सकता है जो धैर्य के साथ लगातार मेहनत करते हैं. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उनमें धीरे-धीरे सुधार और आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं. 

सिंह राशि: साथ और उपलब्धियों का समय

सिंह राशि के लोगों को इस अवधि में अपनों का पूरा सहयोग मिल सकता है. मित्रों और परिवार के समर्थन से कई काम आसान होते नजर आएंगे.  व्यापार करने वालों को नई पार्टनरशिप या किसी समझौते से फायदा हो सकता है. सेहत पहले से बेहतर रह सकती है,  मन भी शांत रहेगा. साथ ही पूजा-पाठ या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.

Advertisement

धनु राशि: करियर में प्रगति के संकेत

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है. नौकरी या व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं.  जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे होने की संभावना है. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर फायदा देंगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

मकर राशि: परिश्रम का मिलेगा फल

मकर राशि वालों को पुरानी समस्याओं से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है. नौकरी में पदोन्नति या नई भूमिका मिलने के संकेत हैं. करियर में स्थिरता और मजबूती आएगी. हालांकि स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा, इसलिए सावधानी जरूरी है.इस दौरान यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो आने वाले समय में लाभदायक साबित हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement