Shani Gochar: 30 साल बाद शनि का मेष में प्रवेश, 3 राशियों को साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Shani Gochar 2026: साल 2027 में शनि देव अपनी चाल बदलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि एक बड़ी खगोलीय घटना है. जो पूरे तीन दशक (30 साल) बाद देखने को मिलेगा. शनि के गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमकेगी .

Advertisement
शनि बदल रहे हैं चाल (Photo: Pixabay) शनि बदल रहे हैं चाल (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

Shani Gochar 2026:  ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और 'कर्मफल दाता' कहा जाता है. साल 2027 में शनि देव का एक ऐसा महा-गोचर होने जा रहा है, जो पूरे ब्रह्मांडीय समीकरण को बदल देगा. शनि का यह महागोचर पूरे तीन दशक (30 साल) बाद देखने को मिलेगा.  शनि देव अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे. इस बड़े बदलाव का सीधा असर हमारे करियर, व्यापार और बैंक बैलेंस पर पड़ने वाला है.  यह गोचर कुछ राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आएगा, तो कुछ के लिए नई चुनौतियां. 

Advertisement

क्यों खास है शनि का मेष राशि में जाना?
शनि बहुत ही धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं. यह एक राशि में करीब ढाई साल बिताते हैं. मेष राशि शनि की नीच राशि है, इसलिए यहां उनका व्यवहार काफी प्रभावशाली और निर्णायक होता है.  यह वह समय होगा जब कई लोगों के जीवन की दिशा अचानक बदल सकती है. जो लोग लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे लेकिन उन्हें मनमुताबिक फल नहीं मिल रहा था, उनके लिए यह समय 'रुकावटें हटने' वाला साबित हो सकता है. अटके हुए प्रमोशन और फंसा हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद जगेगी. 

किसे मिलेगी 'शनि के साये' से आजादी?
2027 का यह गोचर तीन विशेष राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है:

कुंभ राशि (साढ़े साती से मुक्ति): कुंभ राशि के जातकों पर लंबे समय से चल रही शनि की साढ़े साती आखिरकार समाप्त हो जाएगी. मानसिक तनाव, भारी खर्च और काम में होने वाली देरी से अब आपको छुटकारा मिलेगा. नौकरी में नए अवसर और बड़ी जिम्मेदारियां आपका इंतजार कर रही हैं.

Advertisement

सिंह और धनु राशि (ढैय्या का अंत): इन दोनों राशियों पर चल रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी.  पिछले कुछ समय से आप जो पारिवारिक कलह या काम में रुकावटें झेल रहे थे, वे अब दूर होंगी. पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट्स में अब तेजी आएगी.

इन राशियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें
वृषभ राशि: इन पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरू होगा. 

कन्या और मकर राशि: इन राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा. इन राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें.  कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें.

धन लाभ के योग
कुंभ, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए 2027 का साल आर्थिक रूप से बहुत मजबूत रहने वाला है.व्यापारियों को नए क्लाइंट्स और बड़े सौदे मिल सकते हैं.नौकरीपेशा लोगों को सैलरी हाइक की खुशखबरी मिल सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement