Budh Gochar: बढ़ने वाली है 4 राशियों की कमाई, बुध गोचर से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Budh Gochar: बुध गोचर वह समय होता है जब बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है. इसका प्रभाव बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता पर पड़ता है. यह कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आता है.

Advertisement
मीन राशि के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. मीन राशि के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

Budh Gochar : ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का गोचर समय-समय पर जीवन में बदलाव लेकर आता है. अब बुध ग्रह अप्रैल 2026 के अंत में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है, इसलिए इसका यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभदायक साबित हो सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी. जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा. इस दौरान आय बढ़ने के योग हैं. नए संपर्क बन सकते हैं. करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है. पढ़ाई और करियर में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है. 

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर तरक्की और सफलता लेकर आ सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. समाज में सम्मान बढ़ सकता है. 

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है. घर का माहौल अच्छा रहेगा.  काम में संतुलन बना रहेगा. 

मीन राशि
मीन राशि के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार में फायदा हो सकता है.  परिवार का सहयोग मिलेगा. 

Advertisement

इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सतर्क

मेष राशि
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. 

वृषभ राशि
इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं. मानसिक तनाव भी रह सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें. 

कुंभ राशि
जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. 

क्या करें उपाय?
बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें. भगवान गणेश की पूजा करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement