Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन मंगल का गोचर सभी राशियों के लिए एक खास संकेत दे रहा है. कई राशियों को आर्थिक यानी धन के मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं. कुछ लोगों की तकदीर अचानक से खुल भी सकती है. आइए जानते हैं कि ज्योतिषविद ने सभी राशियों को लेकर क्या कहा है.
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं. यह गोचर मेष राशि वालों के खर्चों को बढ़ाएगा. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा. गैर जरूरी चीजों पर भी धन खर्च होगा. इस दौरान आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा.
वृष राशि
वृष राशि वालों की इनकम बढ़ेगी. आपके जो काम अधूरे पड़े थे, उन्हें पूरा करने की आप कोशिश करेंगे. करियर के क्षेत्र में उन्नति या प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं. व्यापार में अपने प्रयास थोड़े तेज कर दीजिए. आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने वाला है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा. अपने हार्ड वर्क से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे. चाहे आप बिजनेस कर रहे हैं या जॉब कर रहे हैं, मेहनत आपको प्रोफेशन में सफलता जरूर दिलाएग. जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, वो आगे बढ़ सकते हैं.
कर्क राशि
अपने अधूरे कार्यों को पूरे करने के अवसर मिलेंगे. घर परिवार से सपोर्ट प्राप्त होगा. भाग्य का साथ आपको प्राप्त होगा . सेहत में सुधार होगा. आपकी मानसिक चिंता काफी हद तक कम होगी. करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे. व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के जीवन में जो परेशानियां थीं, वह काफी हद तक कम होंगी. घर-परिवार में स्थिति आपके लिए अनुकूल बनेगी. मंगल का यह गोचर प्रोफेशन में आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा. सेहत के मामले में ध्यान दें. अपने खान-पान को गड़बड़ न होने दें.
कन्या राशि
करियर में आपका प्रदर्शन जोरदार रहेगा. आपकी कार्य क्षमता और शैली में निखार आएगा. व्यापार में आप अपनी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे. जिन लोगों की शादी हो गई है, उनकी वैवाहिक जीवन में स्थिति और बेहतर होगी. अपने काम समय पर पूरा करें. किसी भी काम को टाले नहीं.
तुला राशि
तुला राशि वालों को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. आप अगर कोई प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी. हालांकि कार्यों में कोई जल्दबाजी न दिखाएं. उधार लेन-देन से बचें. कोशिश करें कि आपका खान-पान न बिगड़े. अपनी सेहत का ख्याल रखें. इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा से बचने की सलाह है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले योजना बनाकर अपना कार्य करें. उसमें धीरे-धीरे आपको कामयाबी मिलेगी. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को के लिए समय अच्छा रहेगा. नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है. संतान की तरक्की से आपका मन प्रसन्न रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डिसीजन लेना है तो इस अवधि ले सकते हैं. प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं या खरीदना चाहते हैं, उसके लिए समय अच्छा है. धनु राशि वाले अपने प्रोफेशन में मेहनत को और बढ़ा दें, लाभ होगा. व्यापार में बहुत ज्यादा उधार लेन-देन न करें. गैर जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचने की सलाह है.
मकर राशि
मकर राशि वालों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा. आपके भाई-बहन करीबी मित्र से प्रेम भाव और बढ़ेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. मकर राशि वाले अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. आलस्य से बचें. एक्टिव होकर काम करेंगे तो अच्छे रिजल्ट आपको मिलेगा. करियर के लिहाज से यह समय आगे बढ़ने का है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले अपने लाभ या धन को बढ़ाने के लिए प्रयास तेज कर दीजिएगा. आपको सफलता जरूर मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा. मान-सम्मान पाना चाहते हैं तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. कठोर शब्दों का प्रयोग न करें. कटु वाणी न बोलें.
मीन राशि
मीन राशि वालों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा. मंगल के इस गोचर से आपकी एक्टिविटीज तेज होंगी. हालांकि नौकरीपेशा जातकों की व्यस्तता बढ़ेगी. सफलता के लिए आपको कठोर परिश्रम करना होगा. लाइफ पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा न हो, इसका भा ख्याल रखना होगा. कटु वाणी का प्रयोग न करें . क्रोध से बचने की सलाह है.
aajtak.in