Malavya Rajyog 2026: 19 अप्रैल को बनेगा मालव्य राजयोग, इन 3 राशियों का लगने वाला है जैकपॉट!

19 अप्रैल को शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण करने वाले हैं. शुक्र जब भी अपने स्वामित्व की राशि (वृषभ या तुला) में प्रवेश करते हैं या फिर उच्च राशि (मीन) में जाते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है.

Advertisement
19 अप्रैल को शुक्र के वृषभ राशि में जाते ही मालव्य राजयोग बनेगा. (Photo: ITG) 19 अप्रैल को शुक्र के वृषभ राशि में जाते ही मालव्य राजयोग बनेगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

19 अप्रैल को शुक्र देव अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र जब भी अपने स्वामित्व की राशि (वृषभ या तुला) में प्रवेश करते हैं या फिर उच्च राशि (मीन) में जाते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि 19 अप्रैल को जब यह योग वृषभ राशि में जगह लेगा तो तीन राशि के जातकों की किस्मत अचानक से खुल सकती है. इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

मेष राशि
आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. नया घन या वाहन खरीद सकते हैं. करियर में आपको तरक्की के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपबल्धि हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं. अचानक धन लाभ के भी योग बनते दिख रहे हैं. आय में वृद्धि होगी. रुपया-पैसा आसान से आपको मिलेगा. पारिवारिक जीवन में सहयोग और सौभाग्य में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी इस योग को शुभ माना जा रहा है. आर्थिक मोर्चे पर हालात संवेरेंगे. आय के स्रोत बेहतर होंगे. नौकरी करने वालों की पदोन्नति होगी. व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है. स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा. रोग-बीमारियों से बचे रहेंगे. दुर्घटनाओं से भी आपका बचाव होगा. घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. अच्छे लोगों के संपर्क में आएंगे. सोच-समझकर अपनी बात रखेंगे.

Advertisement

सिंह राशि
करियर-व्यवसाय के लिहाज से समय फलदायी रहने वाला है. नौकरी में नई जिम्मेदारियों के साथ बड़ी तरक्की आ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और पद ऊंचा होगा. परिवार में कोई अच्छी खबर आ सकती है. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उच्च पद मिलने की संभावना है. आय में वृद्धि के भी अच्छे योग बन रहे हैं. दोस्तों-रिश्तेदारों से चल रही अनबन खत्म होने वाली है. परिवार के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement