Mahalaxmi Rajyog 2026: 16 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बनेगा ये विशेष योग, मिलेगा धन-लाभ

Mahalaxmi Rajyog 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्रमा और मंगल की युति से बनने वाला यह राजयोग सीमित समय के लिए रहेगा, लेकिन इसका असर काफी मजबूत माना जा रहा है. सही फैसले और धैर्य के साथ इस समय का लाभ उठाकर लोग अपने करियर और आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं.

Advertisement
महालक्ष्मी राजयोग (Photo: ITG) महालक्ष्मी राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

Mahalaxmi Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं या एक ही राशि में आ जाते हैं, तो कई खास योग बनते हैं, जिनका असर लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. अप्रैल 2026 में भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण संयोग बनने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद हैं. इन दोनों ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जिसे धन, करियर और तरक्की के लिए बेहद शुभ माना जाता है. यह योग सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन खास तौर पर मिथुन, धनु और मीन राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. 

Advertisement

ज्योतिष के अनुसार, मंगल साहस, ऊर्जा और भूमि का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि चंद्रमा मन, सुख और आर्थिक पक्ष से जुड़ा होता है. ऐसे में इन दोनों का मेल कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. 

क्या है महालक्ष्मी राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और मंगल एक ही राशि में आते हैं, तो महालक्ष्मी राजयोग बनता है. मंगल ऊर्जा, साहस और भूमि का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन, सुख और धन से जुड़ा होता है. ऐसे में इन दोनों का मिलन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना जाता है.

मिथुन राशि (Gemini)

इस दौरान मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट और डील मिल सकती हैं. हालांकि, काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम करना जरूरी होगा.  

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ मिल सकता है. आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. इसलिए, बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. पारिवारिक मामलों में संयम रखना बेहतर रहेगा. 

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह राजयोग सबसे ज्यादा असरदार रहेगा, क्योंकि यह उनकी ही राशि में बन रहा है. इस दौरान रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. आय बढ़ने के संकेत हैं. आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा. हालांकि, भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. 

किन बातों का रखें ध्यान?

ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. सही योजना और धैर्य से यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement