Ketu Nakshatra Parivartan: मार्च के आखिर में केतु का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन

29 मार्च 2026 को केतु का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. इस दिन केतु स्वनक्षत्र मघा में प्रवेश करेंगे. अपने नक्षत्र में आने के बाद केतु की ताकत बढ़ जाएगी, जिससे 3 राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं.

Advertisement
29 मार्च को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है. (Photo: ITG) 29 मार्च को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

Ketu Nakshatra Parivartan: 29 मार्च 2026 को पाप ग्रह केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में आता है, तो उसकी शक्ति और प्रभाव बहुत बढ़ जाता है. यही वजह है कि केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है. विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और मंगलकारी साबित होने की संभावना है. आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस गोचर का सकारात्मक लाभ मिल सकता है.

Advertisement

मेष राशि
कारोबार से जुड़े लोगों को अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं. निवेश योजनाओं से जुड़े फैसले लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप बड़े और जरूरी निर्णय लेने में सक्षम होंगे. किसी मजबूत या प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. आपके जिन कामों में रुकावट आ रही थी, उनमें धीरे-धीरे गति आने लगेगी. करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं बन सकती हैं. कामकाज में उन्नति देखी जा सकती है.

सिंह राशि
केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए समृद्धि का संकेत माना जा रहा है. धन के मामलों में समय आपके लिए अनुकूल दिख रहा है. कुछ पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. यदि आपकी विदेश में काम करने, बसने या करियर बनाने की योजना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है. परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. 

Advertisement

धनु राशि
केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश आपके लिए नई उपलब्धियों के रास्ते खोल सकता है. कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं. पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है. कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं. इस अवधि में आपकी रुचि आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर अधिक बढ़ सकती है, जिससे आपको मानसिक शांति और संतोष की अनुभूति होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement