Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का गोचर, अगले 32 दिन 3 राशियां रहें संभल कर!

Ketu Gochar 2026:केतु का मघा नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर 29 मई 2026 से शुरू हो रहा है. जानें किन 3 राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा और करियर-व्यापार पर क्या होगा असर.

Advertisement
शनि, गुरु, राहु, केतु की चाल 2026 में 4 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है. (Photo: AI Generated) शनि, गुरु, राहु, केतु की चाल 2026 में 4 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है. (Photo: AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

Ketu Gochar: ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी और छाया ग्रह माना जाता है.  केतु का प्रभाव जब किसी नक्षत्र पर पड़ता है, तो वह जीवन में अचानक बदलाव लेकर आता है. वर्तमान में केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और अब वे मघा नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करने जा रहे हैं.  केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. 

Advertisement

29 मई से बदलेगा ग्रहों का समीकरण
केतु 29 मई 2026 की सुबह 10:16 बजे मघा नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे. वे इस स्थिति में 30 जून 2026 तक बने रहेंगे.  मघा नक्षत्र के इस चरण के स्वामी बुध हैं. बुध बुद्धि और व्यापार के कारक हैं, इसलिए केतु का यह गोचर विशेष रूप से निर्णय क्षमता और आर्थिक फैसलों को प्रभावित करेगा. 

क्या होता है मघा नक्षत्र का तीसरा पद?
ज्योतिष में हर नक्षत्र के चार चरण या पद होते हैं. मघा नक्षत्र का तीसरा पद मिथुन नवांश में आता है, जिसके अधिपति बुध हैं. केतु का इस पद में होना व्यक्ति को मानसिक रूप से बेचैन कर सकता है. चूँकि मघा के देवता पितर हैं, इसलिए यह समय पूर्वजों के कार्यों या पुरानी पारिवारिक संपत्तियों से जुड़े विवादों को भी सतह पर ला सकता है. 

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है. केतु के प्रभाव से आपके बने-बनाए काम अटक सकते हैं.  कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आएगी. इस दौरान किसी भी नए व्यापारिक समझौते या निवेश से बचना ही समझदारी होगी, वरना धन हानि के योग बन सकते हैं. 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर करियर में दबाव पैदा करेगा. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. इस दौरान आप खुद को थोड़ा अकेला या भ्रमित महसूस कर सकते हैं. सेहत के प्रति लापरवाही न बरते. अजनबियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.  केतु की स्थिति आपकी आर्थिक स्थिति को अस्थिर कर सकती है, इसलिए फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं. वैवाहिक जीवन में भी छोटी-छोटी बातों पर तनाव होने की आशंका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement