Kendra Drishti Rajyog 2026: 6 अप्रैल को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, करियर और धन में होगा जबरदस्त लाभ

Kendra Drishti Rajyog 2026: 6 अप्रैल 2026 को बनने वाला केंद्र दृष्टि राजयोग कई राशियों के लिए बदलाव का संकेत दे रहा है. सूर्य और बृहस्पति की खास स्थिति से मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने, आर्थिक स्थिति सुधारने और जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने के अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement
सूर्य गुरु बनाएंगे केंद्र दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG) सूर्य गुरु बनाएंगे केंद्र दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

Kendra Drishti Rajyog 2026: 6 अप्रैल, सोमवार को ग्रहों की स्थिति में एक खास बदलाव देखने को मिलेगा. पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य और बृहस्पति एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर रहेंगे, जिससे केंद्र दृष्टि योग बनेगा. ज्योतिष में इस योग को शुभ माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन में सम्मान, ज्ञान और तरक्की के अवसर बढ़ा सकता है. सूर्य जहां आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है, वहीं बृहस्पति सौभाग्य और बुद्धि का कारक माना जाता है. अब जानते हैं किन राशियों पर इसका सकारात्मक असर दिखेगा. 

Advertisement

मिथुन राशि

इस योग के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी करने वालों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मन भी शांत रहेगा. इस समय आप नए प्रोजेक्ट्स में हाथ डाल सकते हैं, जो आगे चलकर अच्छे परिणाम देंगे. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होंगी, जिससे ऑफिस और समाज में आपकी छवि मजबूत होगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार में मुनाफा होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सेहत पहले से बेहतर रह सकती है. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है. पिता या बड़ों का सहयोग सफलता दिलाने में मदद करेगा. इस दौरान आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देंगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. निवेश के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा.

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे और किस्मत का साथ मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. मन में खुशी और संतोष बना रहेगा. इस समय आपकी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. हालांकि, सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement