Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु का महा-गोचर, 2 जून से 6 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Guru Gochar 2026: आगामी 2 जून को देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे. ज्योतिष में ग्रहों का राशि बदलना ही गोचर कहलाता है. इस महापरिवर्तन से मेष और कर्क समेत 6 भाग्यशाली राशियों के लिए तरक्की, नई नौकरी और बंपर धन लाभ के दरवाजे खुलने जा रहे हैं.

Advertisement
 2 जून को देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे. 2 जून को देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन यानी गोचर को बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा घटनाक्रम माना जाता है. आगामी 2 जून की रात 2 बजकर 25 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि करीब 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में आ रहे हैं, जहां वह 31 अक्टूबर तक रहेंगे. देवगुरु के इस राशि परिवर्तन से मेष से लेकर मीन तक, सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन कुल 6 राशियों के जीवन में तरक्की, नई नौकरी और बंपर धन लाभ के शानदार योग बन रहे हैं. 

Advertisement

गुरु गोचर क्यों है इतना खास?
बड़ा और धीमा ग्रह: सौरमंडल में गुरु (बृहस्पति) को सबसे विशाल ग्रह माना गया है.  इसकी चाल धीमी होती है.  यह एक राशि में लगभग 1 साल (12 महीने) तक रहते हैं. इसलिए, जब भी गुरु राशि बदलते हैं, तो उसका असर बहुत लंबा और गहरा होता है. 

शुभता और तरक्की के कारक: ज्योतिष में गुरु को भाग्य, ज्ञान, विवाह, संतान, धन, विवेक और धार्मिक कार्यों का कारक माना गया है. इन्हें सबसे परोपकारी और शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है. 

उच्च और नीच राशि: गुरु जब चंद्रमा की राशि कर्क में होते हैं, तो इसे उनकी उच्च राशि माना जाता है, जहाँ वे सबसे शक्तिशाली और शुभ फल देते हैं.  वहीं, मकर राशि में होने पर ये नीच के माने जाते हैं, जहां इनके शुभ फलों में कमी आती है. 

Advertisement

इन 6 राशियों को मिलेगा गुरु गोचर का सबसे बड़ा लाभ
1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा. लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी अब दूर होने वाली है . इस अवधि में आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, फंसा हुआ धन वापस मिलेगा. 

2. कर्क राशि
चूंकि गुरु का गोचर इसी राशि में हो रहा है, इसलिए कर्क राशि वालों के लिए यह समय स्वर्णिम रहने वाला है. यदि आप लंबे समय से नई नौकरी खोज रहे हैं या वर्तमान जॉब बदलना चाहते हैं, तो 2 जून के बाद कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. 

3. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए करियर में सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है यह गोचर. व्यापारियों को इस अवधि में तगड़ा मुनाफा हो सकता है और कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी स्थान परिवर्तन (कैरियर ट्रांसफर) या मनचाहे प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

4. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. कार्यक्षेत्र (ऑफिस) में सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे,  आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया पद मिल सकता है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और काफी समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे.

Advertisement

5. वृश्चिक राशि

इस गोचर के प्रभाव से वृश्चिक राशि के नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा, बिगड़े काम अचानक पटरी पर आ जाएंगे. परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव दूर होगा और घर में खुशहाली आएगी.

6. मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और क्रेडिबिलिटी बढ़ेगी. धन से जुड़ी पुरानी समस्याएं खत्म होंगी. सबसे खास बात यह है कि इस अवधि में आपको पुराने किए गए किसी निवेश (जैसे शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी) से बंपर रिटर्न मिलने की संभावना है.

डबल फायदे के लिए करें ये आसान उपाय
गुरु के इस गोचर का अपनी राशि पर शुभ प्रभाव बढ़ाने के लिए हर गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनें या पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें. इसके अलावा, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें.  पीली वस्तुओं (जैसे चने की दाल, केला या बेसन के लड्डू) का दान करें. इस गोचर काल के दौरान नियमित रूप से या हर गुरुवार को "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करना विशेष रूप से फलदायी रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »