Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च को बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च 2026 को गुरु और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय खास लाभदायक माना जा रहा है. जानें इस योग का महत्व और किन क्षेत्रों में मिल सकते हैं फायदे.

Advertisement
गजकेसरी योग से इन राशियों को होगा लाभ (Photo: ITG) गजकेसरी योग से इन राशियों को होगा लाभ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के बीच विशेष संबंध बनता है तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है. इसे बहुत प्रभावशाली और शुभ योग माना जाता है, जो व्यक्ति को मान-सम्मान, सफलता और आर्थिक प्रगति दिलाने वाला माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. इस समय गुरु ग्रह पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं और 26 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में यह योग सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना है. इस दौरान मन प्रसन्न रह सकता है और कुछ लोगों को वाहन या कोई महंगी वस्तु खरीदने का अवसर भी मिल सकता है.

Advertisement

गजकेसरी राजयोग कैसे बनता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु ग्रह चंद्रमा से केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें स्थान पर होते हैं, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. कई बार यह योग तब भी बन जाता है जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित हो जाते हैं. इस योग का नाम भी इसके अर्थ से जुड़ा है. ‘गज’ यानी हाथी समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जबकि ‘केसरी’ यानी सिंह शक्ति और नेतृत्व का संकेत देता है. इसलिए यह योग व्यक्ति को बुद्धिमत्ता, सम्मान और सफलता देने वाला माना जाता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग काफी लाभदायक साबित हो सकता है. यह योग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. इस समय आय के नए साधन बन सकते हैं और पहले किए गए निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए नई साझेदारी या समझौते फायदेमंद साबित हो सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ने और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी यह योग सकारात्मक परिणाम दे सकता है. आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में यह राजयोग बनने से आय और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. हालांकि निवेश करते समय थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह राजयोग करियर के मामले में अच्छा साबित हो सकता है. यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बन रहा है, जो नौकरी और व्यवसाय से जुड़ा होता है. इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कामकाज में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं. आत्मविश्वास बढ़ने से आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है, जबकि व्यापार में भी प्रगति देखने को मिल सकती है. परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement