Double Maha Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मई का महीना ग्रहों की चाल के कारण बेहद खास माना जा रहा है. इस दौरान कई बड़े ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे डबल गोचर जैसी स्थिति बन रही है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 15 मई के आसपास सूर्य और बुध ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, जो कुछ राशियों के लिए बड़ा अवसर लेकर आ सकता है. ऐसे में करियर, पैसा और भाग्य से जुड़े मामलों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
डबल गोचर क्या संकेत दे रहा है?
ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य बुध का डबल गोचक लकी राशियों के जीवन के करियर और बिजनेस में तेजी लाएगा. अचानक धन लाभ या इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी और निवेश से फायदा होगा. भाग्य का साथ और नए अवसर प्राप्त होंगे.
इन राशियों को मिल सकते हैं बड़े मौके
वृषभ राशि
इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. आपकी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या डील मिल सकती है. परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे मन शांत रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी या बड़ी संस्था से जुड़े काम पूरे होने के योग हैं. सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान मजबूत होगी.
तुला राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. निवेश से फायदा मिलने के योग बन सकते हैं. अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है. रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा.
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. बिजनेस में लाभ और करियर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं. मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा.
इन बातों का रखें खास ध्यान
इस दौरान जल्दबाजी में फैसले न लें. किसी भी नए बिजनेस में निवेश सोच-समझकर करें. गुस्से और विवाद से बचें और मौके मिलने पर सही निर्णय लें.
aajtak.in