Chandra Grahan 2026: होलिका दहन के दिन लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को होलिका दहन के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. दोपहर 3:21 बजे से शाम 6:46 बजे तक ग्रहण रहेगा. जानें भारत में इसका समय और वृषभ, सिंह व धनु राशि पर इसका शुभ प्रभाव.

Advertisement
चंद्र ग्रहण 2026 लकी राशियां (Photo: ITG) चंद्र ग्रहण 2026 लकी राशियां (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को पड़ रहा है और खास बात यह है कि उसी दिन होलिका दहन भी होगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. हालांकि, उपच्छाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से ही हो जाएगी.

Advertisement

यह खगोलीय घटना भारत समेत कई देशों में दिखाई देगी. पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और अमेरिका के कुछ हिस्सों से भी इसे देखा जा सकेगा. भारत में ज्यादातर जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आएगा, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में प्रच्छाया ग्रहण देखने को मिल सकता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ संकेत दे रहा है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए भुगतान या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को नए क्लाइंट या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. निवेश से फायदा होगा, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. करियर में बदलाव या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कामकाज या प्रशासनिक मामलों में सफलता मिल सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे और अचानक धन लाभ के भी संकेत हैं. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. रिश्तों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन मजबूत होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. बिजनेस में विस्तार के योग हैं और साझेदारी से लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. निवेश से मुनाफा हो सकता है, खासकर लंबी अवधि के निवेश में. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement