Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की 4 प्रिय राशियां, नवरात्र में मिल सकती है अच्छी खबर

चैत्र नवरात्र इस साल 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इन दिनों में कुछ राशियों पर माता रानी की विशेष कृपा रहती है. इसलिए इन्हें शुभ परिणाम मिलते है.

Advertisement
नवरात्र में चार राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है. (Photo: ITG) नवरात्र में चार राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहने वाले हैं. नवरात्र के पावन दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित हैं. इन पवित्र दिनों में लोग व्रत रखते हैं और देवी की विधिवत उपासना करते हैं. कहते हैं कि जो भी भक्त नवरात्र में पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी की आराधना करता है, उसके जीवन की हर मनोकामना पूरी हो जाती है. यह पवित्र घड़ी देवी की कुछ प्रिय राशियों के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है. कहते हैं कि इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के अधिपति मंगल देव हैं. ज्योतिष में इन्हें साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना गया है. जबकि मां दुर्गा भी शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं. इसी संयोग के कारण मेष राशि के जातकों पर मां भगवती की विशेष कृपा रहती है. इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है. इस राशि के लोग एक बार कोई संकल्प ले लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. ये एक बेहतरीन लीडर और डिसीजन मेकर होते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि का चिह्न (प्रतीक) शेर है. और मां दुर्गा की सवारी भी सिंह है. इसलिए ऐसा माना जाता है कि सिंह राशि के जातकों पर देवी की विशेष कृपा होती है. खासतौर से नवरात्र के दिनों में सिंह राशि वालों के कार्य संवार पर रहते हैं. इनका प्रभाव काफी बढ़ा हुआ रहता है. कार्यस्थल में उन्नति मिलने की संभावना भी अधिक रहती है. इनकी जरा सी भक्ति से देवी प्रसन्न हो जाती हैं.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं. इनकी मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प ही उनकी पहचान है. इनके त्याग और समर्पण के कारण इस राशि के लोग मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय हैं. यही कारण है कि नवरात्र के पावन दिनों में इन्हें शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक होती है. समाज में इनका मान-सम्मान एकदम से बढ़ जाता है. विरोधियों की रणनीतियां नाकाम हो जाती हैं. जो कार्य इनके अटके हुए थे, वो भी बड़ी सरलता से पूरे हो जाते हैं.

धनु राशि
धनु राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिन्हें ज्ञान और धर्म का कारक माना गया है. मान्यता है कि यदि इस राशि के लोग अगर नवरात्र में देवी की आराधना कर लें तो इनके जीवन में चल रही हर बड़ी समस्या का अंत हो सकता है. इन्हें शीघ्र ही शुभ परिणाम मिलने लगते हैं. करियर-कारोबार में उन्नति होती है. धनधान्य में वृद्धि होती है. पूरे परिवार का कल्याण हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement