Budh Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर अपनी राशि के साथ-साथ नक्षत्र भी बदलते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. अप्रैल 2026 में बुध ग्रह एक खास बदलाव करने जा रहे हैं. 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 13 अप्रैल को पूर्वभाद्रपद से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चले जाएंगे. यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनी रहेगी. खास बात यह है कि बुध इस समय अपनी नीच राशि मीन में होंगे, लेकिन गुरु ग्रह की स्थिति के कारण नीचभंग राजयोग बन रहा है. ऐसे में यह बदलाव कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है और आपकी समझदारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. आप मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल पाएंगे. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह बदलाव आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है और बिजनेस बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे. निवेश से फायदा होने के संकेत हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी नई जॉब या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. छात्रों के लिए यह समय पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहेगा. लव लाइफ में भी सुधार होगा, लेकिन रिश्तों में छोटी गलतफहमियों को समय रहते दूर करना जरूरी होगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. लंबे समय से चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं और काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी और बिजनेस दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं. अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप सही फैसले लेने में सक्षम होंगे.
aajtak.in