Ashtadash Yog: नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

सूर्य और बुध 18 डिग्री के कोण पर आकर अष्टादश योग का निर्माण किया है. ज्योतिष में इस दुर्लभ योग को बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इसके प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में खुशियां, सफलता और नए अवसरों का आगमन हो सकता है.

Advertisement
सूर्य-बुध 18 डिग्री कोण पर स्थित होकर अष्टादश योग का निर्माण करने वाले हैं. (Photo: ITG) सूर्य-बुध 18 डिग्री कोण पर स्थित होकर अष्टादश योग का निर्माण करने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

Ashtadash Yog: आज सूर्य और बुध ने एक दुर्लभ संयोग का निर्माण किया है. सूर्य-बुध 18 डिग्री कोण पर स्थित होकर अष्टादश योग का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है. कहते हैं कि जब-जब ये योग बनता है, तब-तब कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की बहार आती है. आइए जानते हैं कि इस बार यह संयोग किन राशियों को फायदा देने वाला है.

Advertisement

मेष राशि
आपकी लीडरशिप क्वालिटी में जबरदस्त निखार आ सकता है. आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. नेतृत्व की क्षमता बेहतर होगी. विपक्षियों का आपके सामने टिकना मुश्किल होगा. वाणी-व्यवहार में भी कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान किसी विवाद या बहन में पड़ने से बचेंगे.

मिथुन राशि
आपकी सोचने-समझने या निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होने वाली है. आप सोच-समझकर जो भी कार्य करेंगे, उनमें सफल होने की संभावना अधिक होगी. समाज में आपका कद और ऊंचा होगा. जीवन में कुछ अलग करने का जोखिम उठाना चाहते हैं, समय ठीक लग रहा है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की पैसों से जुड़ी तंगी दूर हो सकती है. यदि आप किसी कर्ज-लोन को लेकर परेशान थे, तो बहुत जल्द इसका समाधान आपको मिल सकता है. आय के नए स्रोत भी उत्पन्न हो सकते हैं. जो सरकारी कार्य लंबे समय से रुके पड़े थे, उनमें गति आने वाली है. परिजनों या गुरुजनों की सलाह पर आगे बढ़ेंगे.
 
तुला राशि
निवेश में जोखिम उठाने वालों को आगे चलकर खूब लाभ मिलेगा. सोच-समझकर निवेश करने वालों को खूब मुनाफा होगा. हालांकि सट्टेबाजी या किसी शॉर्ट-टर्म या शॉर्ट-कट से पैसा कमाने वाले बड़े नुकसान का शिकार हो सकते है. आपकी बातों में मिठास बढ़ेगी. वाणी से लोग जल्दी आकर्षित होगी. आप पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि वाले अपने स्किल को सुधारने पर फोकस करेंगे. जो लोग काफी समय से खुद का काम या बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह घड़ी बहुत ही शुभ साबित हो सकती है. नई प्रॉपर्टी, नया घर या नया वाहन खरीद सकते हैं. विद्यार्थियों को घर से दूर या विदेश में पढ़ने का सपना मिल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement