Akshaya Tritiya 2026: धनवान हुए सुदामा, पांडवों को मिला 'अक्षय पात्र', यूं ही अक्षय तृतीया नहीं कहलाती अबूझ मुहूर्त

हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह पवित्र त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. शास्त्रों में इस तिथि को बहुत ही दिव्य बताया गया है. कई ऐसी घटनाएं हैं, जो इस तिथि के दिव्य होने का प्रमाण देती हैं.

Advertisement
अक्षय तृतीया को साल का सबसे शुभ दिन या अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. (Photo: ITG) अक्षय तृतीया को साल का सबसे शुभ दिन या अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा. यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को साल का सबसे शुभ दिन या अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. कहते हैं कि इस दिन दान-धर्म के कार्यों का फल अक्षय होता है. यानी कभी खत्म न होने वाला फल. यह भी कहा जाता है कि इस दिन शुरू किए गए कार्यों का फल अन्य दिनों की तुलना में कई गुना उत्तम होता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इस तिथि को इतना दिव्य क्यों माना गया है. इस सवाल का जवाब सनातन धर्म के तमाम पवित्र ग्रंथों में छिपा हुआ है.

Advertisement

ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र कहते हैं कि यह तिथि कालचक्र के परिवर्तन की साक्षी है. हिंदू समय की गणना के अनुसार देखा जाए तो अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग का समापन हुआ था और त्रेता युग का आरंभ हुआ था. सतयुग में विष्णु जी के पहले चार अवतार हुए थे- मत्स्य, कूर्म, वराह और नृसिंह. जबकि त्रेतायुग में विष्णु के अवतार राम का प्राकट्य हुआ.

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का भी जन्म हुआ था. हर साल अक्षय तृतीया के दिन उनका प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है. परशुराम को शस्त्र और शास्त्र का दिव्य ज्ञान प्राप्त था था. वह चिरंजीवी थे. उन्हें अमरत्व का वरदान प्राप्त था.

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही महाभारत काल में पांडवों के वनवास के दौरान भगवान सूर्य देव ने उन्हें अक्षय पात्र प्रदान किया था. इस दिव्य पात्र के कारण ही उन्हें कभी अन्न की कमी नहीं होती थी.

Advertisement

ग्रंथों में इसका भी वर्णन मिलता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण ने अपने परम मित्र सुदामा की दरिद्रता, गरीबी को दूर किया था. वो अक्षय तृतीया का ही दिन था, जब गरीब सुदामा श्रीकृष्ण से मिले थे. और उनके दो मुट्ठी चावल के बदले कृष्ण ने उन्हें अपार धन-दौलत का स्वामी बना दिया था.

अक्षय तृतीया 2026 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर होगा. उदिया तिथि के कारण अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement