Advertisement

धर्म की ख़बरें

Morning Vastu Rule: सुबह की 3 गलतियां रोक सकती हैं आपकी तरक्की, जान लें वास्तु के नियम

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/7

क्या आप जानते हैं कि आपकी सफलता का राज आपकी सुबह की आदतों में छिपा है? अक्सर हम अनजाने में दिन की शुरुआत कुछ ऐसी गलतियों से कर बैठते हैं, जो हमारे काम, धन और करियर में बाधाएं पैदा करती हैं. (Photo: Pixabay)

  • 2/7

वास्तु  के अनुसार, अगर आप अपनी सुबह की दिनचर्या में कुछ छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव कर लें, तो जीवन में आने वाली कई परेशानियां अपने आप खत्म हो सकती हैं. अगर आप भी अपने जीवन में उन्नति और सकारात्मकता चाहते हैं, तो सुबह उठते ही इन 3 गलतियों से पूरी तरह बचें. (Photo: Pixabay)

  • 3/7

1. नकारात्मक सोच या शब्दों से शुरुआत: दिन की शुरुआत में आपका मन और वाणी दोनों का शुद्ध होना बहुत जरूरी है. अगर आप सोकर उठते ही तनाव, गुस्से या किसी शिकायत के बारे में सोचते हैं, तो यह आपके पूरे दिन की ऊर्जा को नकारात्मक बना देता है. उठते ही ईश्वर को याद करें. मन में धन्यवाद का भाव रखें. पॉजिटिविटी बनाएं रखें.(Photo: Pixabay)

Advertisement
  • 4/7

2. जमीन पर जोर से पैर पटकना:  वास्तु शास्त्र में धरती को 'माता' का दर्जा दिया गया है.  सोकर उठते ही बिस्तर से उतरते समय जमीन पर जोर से पैर पटकना या गुस्से में उतरना अशुभ माना गया है.  ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है , आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: Pixabay)
 

  • 5/7

3. उठते ही आईने (शीशे) में खुद को देखना: अक्सर लोग सोकर उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को आईने में देखते हैं, जो वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता.  सुबह-सुबह चेहरा नींद से भरा और सुस्त होता है, जिसे आईने में देखने से नकारात्मकता महसूस हो सकती है. सोकर उठने के बाद सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखें. कराग्रे वसते लक्ष्मी या अपने इष्टदेव का ध्यान करें.(Photo: PIxabay) 

  • 6/7

सूर्योदय के बाद देर तक सोते रहना: ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे शुभ माना जाता है. जो लोग देर से उठते हैं, उनके जीवन में अक्सर काम अटकने और तरक्की धीमी होने की समस्या देखी जाती है. इसलिए सुबह जल्दी उठें. (Photo: Pixabay)

Advertisement
  • 7/7

तरक्की के लिए कुछ खास टिप्स:  सुबह के पहले 10 मिनट मौन रहें. सुबह उठकर घर में मंत्रों का उच्चारण करें. अगर आप वास्तु के इन नियमों को अपनी आदत में शामिल करते हैं, तो धीरे-धीरे आपके करियर और धन से जुड़ी परेशानियां कम होने लगेंगी.  (Photo: Pixabay)

Advertisement
Advertisement