राजस्थान के भिवाड़ी में करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग की वजह से फैक्ट्री में काम कर रहे आठ कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई. केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली और फैक्ट्री में 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग लगने पर कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए जबकि कई अंदर फंस गए.