शराब पार्टी के बाद तकिए से मुंह दबाया, फिर नीले ड्रम में लाश को रखकर नमक डाला, बेवफा पत्नी ने ऐसे किया पति का मर्डर

खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास में हंसराज की हत्या का मामला सामने आया है. पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी जितेंद्र ने शराब पार्टी के बाद तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. शव को नीले ड्रम में रखकर दोनों तीन बच्चों के साथ फरार हो गए. पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या (Photo: ITG) प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या (Photo: ITG)

हिमांशु शर्मा

  • खैरथल तिजारा ,
  • 19 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या के मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुसाला किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक हंसराज की पत्नी सुनीता उर्फ लक्ष्मी और उसके प्रेमी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने कैसे इस मर्डर को अंजाम दिया था. 

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की रात हंसराज, उसकी पत्नी और जितेंद्र ने शराब पार्टी की. इसी दौरान सुनीता और जितेंद्र ने तकिए से दबाकर हंसराज की हत्या कर दी. दोनों पूरी रात शव के पास बैठे रहे. अगले दिन सुबह उन्होंने शव को घर में रखे नीले ड्रम में डाला और उसमें नमक भर दिया. इसके बाद जितेंद्र बाइक से सुनीता और उसके तीन बच्चों को लेकर फरार हो गया.

Advertisement

शराब पिलाकर किया था हंसराज मर्डर 

जांच में सामने आया कि सुनीता और जितेंद्र के बीच पिछले चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हंसराज को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और इसी कारण वह पत्नी के साथ मारपीट करता था. इससे परेशान होकर दोनों ने हत्या की साजिश रची.

पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने बताया कि फरार होने के बाद दोनों अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर पहुंचे, जहां लोगों ने पहचान कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने मृतक के बच्चों को परिजनों को सौंपा

मृतक हंसराज के बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और शरीर पर चोटों की स्थिति साफ होगी. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »