BJP के मंत्री किरोड़ीलाल का वीडियो वायरल, प्रत्याशी के समर्थन में भीड़ नहीं जुटी तो छोड़ दिए मंच

बीजेपी के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. वायरल वीडियो सोमवार शाम करीब 5 बजे की है. दरअसल, बस्सी के खोरी बालाजी मंदिर के पास दौसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा के समर्थन में जनसभा होनी थी. लेकिन सभा में भीड़ नहीं जुटने से राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा खफा हो गए.

Advertisement
बीजेपी मंत्री किरोड़ीलाल का वीडियो वायरल. बीजेपी मंत्री किरोड़ीलाल का वीडियो वायरल.

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 15 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे बीजेपी के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. इसमें किरोड़ीलाल चुनावी सभा में भीड़ नहीं जुटने से इतने नाराज हो गए कि गुस्से में मंच छोड़कर निकल गए. मंच से उतरने के बाद मंत्री जी की कार्यकर्ताओं से भी तू-तू -मैं-मैं हो गई. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता मंत्री से उलझ भी गए. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सोमवार शाम करीब 5 बजे की है. बस्सी के खोरी बालाजी मंदिर के पास दौसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा  के समर्थन में जनसभा होनी थी. लेकिन सभा में भीड़ नहीं जुटने से राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा खफा हो गए. उन्होंने भाजपा मंडल पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाया.

देखें वीडियो...

 

किरोड़ीलाल मीणा कहा कि शर्म आनी चाहिए तुमको ऐसी सभा करने के लिए. इसके बाद भी बात नहीं बनी, तो गुस्साए मंत्री ने मंच से नीचे उतरते हुए कहा, चलो अपने-अपने घर. यही मेरा भाषण है.

ये भी पढ़ें- क्या आपको लेकर PM मोदी को मिस गाइड किया गया है? BJP के लिए परेशानी का सबब बने Ravindra Singh Bhati ने दिया ये जवाब

बताते चलें कि बीजेपी के जनसभा का एक और वीडियो वायरल हुआ है. दरअसल, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा धौलपुर जिले के सैपऊ उपखंड में बीजेपी प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. सैंपऊ कस्बे के ऐतिहासिक महादेव मंदिर के पास आयोजित सभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ तुष्टिकरण के आरोप लगाए.

Advertisement

साथ ही भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने की बात कही. इस दौरान कुछ देर बाद लोग जनसभा से उठकर जाने लगे. इसी दौरान बसपा विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने सीएम के भाषण को बीच में रोक कर लोगों की भीड़ को रोकने के लिए भगवान महादेव की सौगंध दे दी. उन्होंने कहा कि महादेव की सौगंध आप हिंदू हो तो बैठ जाए. इसके बावजूद लोगों की भीड़ धीरे-धीरे सभा से निकल गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement