Rajasthan: अलवर के तीन गांवों में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

राजस्थान के अलवर जिले के तीन गांवों में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. मृतकों में चाचा-भतीजे भी शामिल हैं. प्रशासन की चार विभागीय टीमों ने गांवों का सर्वे किया. तीन की मौत शराब से होने की पुष्टि हुई है जबकि तीन की मौत संदिग्ध मानी जा रही है. जांच जारी है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 30 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

राजस्थान के अलवर जिले में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना सिलीसेढ़ क्षेत्र के किशनपुर, पैथपुर और बखतपुर गांव की है. मरने वालों में किशनपुर निवासी भारत (40), रामकिशोर (45), लालाराम (52), पैथपुर निवासी सुरेश (45), ओमी (75) और भगतपुर निवासी रामकुआर (37) शामिल हैं.

अलवर जिला कलेक्टर अर्पित शुक्ला ने बताया कि शुरुआती जांच में तीन लोगों की मौत का कारण शराब पीना पाया गया है जबकि अन्य तीन की मौत की जांच की जा रही है. जिला प्रशासन, आबकारी विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीनों गांवों का सर्वे किया है.

Advertisement

जहरीली शराब पीने से 6 की मौत 

पुलिस के अनुसार, मरने वालों में चाचा-भतीजे भी शामिल हैं. घटना के बाद गांवों में मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि बाहर से कुछ लोग प्लास्टिक के पाउच में जहरीली शराब बेचते हैं, जिसके सेवन से लगातार मौतें हो रही हैं.

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की

ग्रामीणों के मुताबिक अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, कुछ लोग अस्पताल में भी भर्ती हुए थे जिनमें से एक मरीज को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. प्रशासन ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »