घर में घुसा युवक तो लोगों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा, फिर 'पेशाब' पीने को किया मजबूर

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में घुसे एक युवक की लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी. वहीं, इसके बाद उसे पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • बाड़मेर,
  • 22 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

राजस्थान के बाड़मेर में रात में घर में घुसे एक युवक की कथित तौर पर पिटाई करने और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.इस संबंध में जानकारी एक न्यूज को पुलिस ने शनिवार को दी. जिसके मुताबिक घटना का कथित वीडियो शनिवार को सामने आया. जिसमें आरोपी युवक को बोतल से कुछ पीने के लिए मजबूर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद तुरंत मामले में कार्रवाई की गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक्शन में IAS टीना डाबी... ज्वॉइन करने के दूसरे दिन ही औचक निरीक्षण पर निकलीं बाड़मेर DM

बाड़मेर के एडिशनल एसपी जसराम बोस ने बताया कि पीड़ित सोमवार रात को एक घर में घुसा था. उन्होंने बताया कि धनाऊ इलाके में घर में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक खेत में ले गए, जहां उन्होंने उसकी पिटाई की. इसके बाद उसे बोतल में पेशाब डालकर पीने के लिए मजबूर करते भी दिखे.

पिटाई के बाद पिलाई शराब

इस दौरान का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर सोशल कर दिया. हालांकि, एडिशनल एसपी ने बताया कि बोतल में पेशाब था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इसका पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IAS टीना डाबी ने बाड़मेर DM के रूप में संभाला पदभार, बोली- महिलाओं और बच्चों के लिए करूंगी जैसलमेर मॉडल पर काम

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस पर भी सवाल खड़े कर दिए थे. हालांकि, युवक दूसरे के घर में क्यों घुसा था, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. युवक घर में क्यों घुसा था, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement