सालों से सूखे कुएं में अचानक आने लाग पानी, ग्रामीणों का दावा-चमत्कारी पानी से ठीक होने लगी बीमारियां

भरतपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. जहां सैंकड़ों सालों से बंद पड़े कुएं से अचानक पानी निकलने लगा. ग्रामीण इसे देवकृपा मानकर पूजने लगे. ग्रामीणों का दावा है कि जब वे इस पानी से नहाये तो उसके बाद जोड़ों का दर्द और चर्म रोग ठीक हो गया. बता दें, भरतपुर में भूजल का संकट गहराता जा रहा है. जमीन में पानी 150 फीट से भी नीचे पहुंच गया है.

Advertisement
सालों से बंद पड़े कुएं से अचानक आने लगा पानी सालों से बंद पड़े कुएं से अचानक आने लगा पानी

सुरेश फौजदार

  • भरतपुर ,
  • 19 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

राजस्थान के भरतपुर से हैरान कर देने वाली घटना हुई. जहां नइबई तहसील में स्थित गांव गादोली में सैकड़ों सालों से बंद पड़े कुएं से अचनाक पानी निकलने लगा. ग्रामीणों का कहना है कि यह सैंकड़ों सालों से यह कुआं बंद था. सुरक्षा के लिहाज से कुएं को लेंटर डालकर पूरी तरह ढक दिया गया था. लेकिन कुछ दिन पहले अचानक कुएं से पानी निकलने लगा और ग्रामीण इसे कुदरत का करिश्मा मानकर पूजा-अर्चना शुरू करने लगे. 

Advertisement

बता दें, भरतपुर में भूजल का संकट गहराता जा रहा है. जमीन में पानी 150 फीट से भी नीचे पहुंच गया है. यही वहज है कि बरसों से सूखे कुएं में अचानक से आए पानी को लोग चमत्कार समझ बैठे. जैसे ही लोगों को पता चला कि कुएं में पानी निकला है, ग्रामीणों का दावा है कि उस पानी से शरीर की कई बीमारियां भी दूर हो रही है. इसकी अफवाह फैली तो लोगों में कुएं से पानी लेने की होड़ मच गई है, दूर-दूर से लोग इस कुएं से पानी लेने आ रहे हैं.  

जानकारी के मुताबिक गांव में पुराना मंदिर और धर्मशाला है. जिसके परिसर में सैकड़ों वर्ष पुराना कुआं था.  कुआं काफी गहरा था जो सूख चुका था और कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने कुएं में मिट्टी भर दी और लेंटर डाल दिया था.  लेकिन अचानक कुएं से विस्फोट हुआ और उसमें पानी निकलने लगा. भरतपुर के इस चमत्कारिक कुएं में जैसे पानी आया तो लोग मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. पानी आने कि खुशी में भंडारे का भी आयोजन बीते दिन किया गया है. 
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement