राजस्थान सरकार ने दो दर्जन से ज़्यादा ज़िलों के पुलिस सुपरिटेंडेंट समेत 64 इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. राज्य के पर्सनल डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर रात ट्रांसफर और पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए.
इस फेरबदल के तहत डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (सिक्योरिटी) अजय सिंह को पद से हटाकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (ACB) अनिल कुमार का ट्रांसफर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (हेडक्वार्टर) के पद पर किया गया है.
यह भी पढ़ें: जासूस निकला नेवी का लांस नायक, ISI को भेज रहा था भारत की युद्धपोतों की तस्वीरें, पैसे भी ट्रांसफर किए
इन जिलों के भी बदले एसपी
जयपुर रूरल, जोधपुर रूरल, उदयपुर, राजसमंद, पाली, डीग, बांसवाड़ा, झुंझुनू, कोटपुतली-बहरोड़, बाड़मेर, चूरू, सलूंबर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली, सिरोही, फलौदी, भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा समेत दो दर्जन से ज़्यादा ज़िलों में SP बदले गए हैं.
यह भी पढ़ें: IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा राजस्थान में लेंगे सात फेरे
डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस के पद पर काम कर रहे संजीव नैन को जयपुर रूरल का सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस बनाया गया है. DCP ईस्ट जोधपुर पी.डी. नित्या को जोधपुर रूरल का सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस बनाया गया है.
aajtak.in