'इतनी गर्मी तो ट्रंप में भी नहीं...', इंद्रेश उपाध्याय की कथा में साउंड ऑपरेटर से भिड़े कन्हैया मित्तल, बिना माइक के गाए भजन, आयोजक भी हुए परेशान

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Advertisement
कन्हैया मित्तल और साउंड ऑपरेटर की 'जंग' ने बिगाड़ा कथा का माहौल.(Photo:Screengrab) कन्हैया मित्तल और साउंड ऑपरेटर की 'जंग' ने बिगाड़ा कथा का माहौल.(Photo:Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

हमेशा विवादों में रहने वाले श्याम भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं. राजस्थान के अलवर में चल रही इंद्रेश उपाध्याय की कथा के दौरान श्याम भजन गाने के लिए पहुंचे कन्हैया मित्तल का मंच पर साउंड ऑपरेटर से विवाद हो गया. इसके बाद मंच पर दोनों के बीच काफी देर तक कहा सुनी हुई. गुस्से में कन्हैया मित्तल ने बिना माइक के मंच पर गाना शुरू किया. 

Advertisement

दरअसल, अलवर में विजयनगर मैदान में 17 मार्च से चल रही इंद्रेश उपाध्याय की कथा शुरू से ही विवादों में बनी हुई है. आयोजन समिति की तरफ से कई तरह की अनियमितताएं बरती जा रही हैं. पूरे मामले में कई तरह के विवाद सामने आ चुके हैं. इस कथा के दौरान लोगों की भीड़भाड़ भी कम नजर आ रही है. 

मंच पर क्या हुआ?

कथा में गुरुवार रात शाम कीर्तन के दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल श्याम भजन गाने के लिए पहुंचे. उनको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए. मंच पर भजन गाने के दौरान जब साउंड में कुछ दिक्कत हुई तो उन्होंने साउंड ऑपरेटर को टोकते हुए साउंड बेहतर करने के लिए कहा. 

इस बात को लेकर साउंड ऑपरेटर और कन्हैया मित्तल में विवाद हो गया. साउंड ऑपरेटर ने साउंड बंद कर दिया और साउंड चलाने से मना कर दिया. तो कन्हैया मित्तल ने भी मंच से उसे नसीहत देते हुए कहा, ''इतना घमंड तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में भी नहीं है...'' देखें VIDEO:- 

Advertisement

बिना माइक के पहुंचे जनता के बीच

कन्हैया मित्तल ने साउंड ऑपरेटर पर गलत गंदे इशारे करने के आरोप लगाए. इस विवाद में आयोजक अमित मित्तल ने बीच बचाव करते हुए दोनों को समझने का प्रयास किया. लेकिन दोनों नहीं माने और अपनी अकड़ पर अड़े रहे. इस पर कन्हैया मित्तल ने बिना माइक के गाने का फैसला लिया और वो मंच पर लोगों के बीच पहुंच गए और बिना माइक के भजन गाने लगे.

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. यह वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें VIDEO:- 

गाड़ी से जारी किया 'विवादित' बयान

वहीं, कन्हैया मित्तल के सोशल मीडिया पेज की मदद से मिले वीडियो में साफ तौर पर यह घटना नजर आ रही है. इस कार्यक्रम के बाद गाड़ी में जाते हुए कन्हैया मित्तल ने भी अपना पक्ष रखा और देश के सभी गायक व साउंड ऑपरेटर और मालिकों के लिए संदेश जारी करते हुए कई बड़े विवादित बयान दिए. 

कन्हैया मित्तल के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, तो वहीं लोग उनको लेकर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे हैं. इससे पहले भी साउंड ऑपरेटर के साथ कन्हैया मित्तल का विवाद का मामला सामने आ चुका है और कई बार इसको लेकर कन्हैया मित्तल रोल हो चुके हैं, क्योंकि कन्हैया मित्तल एक कार्यक्रम के 25 से 30 लाख रुपए लेते हैं और बीते 2 सालों के दौरान अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हुए हैं. 

Advertisement

बागेश्वर महाराज की कथा हो या इंद्रेश महाराज की सभी कथाओं में देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचकर यह कार्यक्रम करते हैं. देश में केंद्र सरकार हो या यूपी सरकार सभी के कार्यक्रमों में भी यह नजर आते हैं. ऐसे में अब यह मामला पूरे देश दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपने-अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement