VIDEO: शादी में मेहमान बनकर आया शातिर, ब्लेजर में नगदी और ज्वेलरी छिपाकर हुआ गायब

जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन का बैग चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना रिसेप्शन के दौरान फोटोशूट के समय हुई, जब एक शातिर चोर स्टेज पर चढ़कर पलक झपकते ही बैग लेकर फरार हो गया. बैग में नगदी और ज्वेलरी रखी थी. घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
फोटोशूट के दौरान दुल्हन का बैग गायब (Photo: Screengrab) फोटोशूट के दौरान दुल्हन का बैग गायब (Photo: Screengrab)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर से शादी समारोह के दौरान चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां जगतपुरा स्थित चंदन वन बिलवा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन का बैग चोरी हो गया. पूरी वारदात समारोह स्थल पर लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार घटना रिसेप्शन के दौरान फोटोशूट के समय हुई. उस वक्त दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे और मेहमानों की भीड़ भी आसपास थी. इसी दौरान एक शातिर चोर मेहमान बनकर स्टेज पर पहुंच गया. बताया जा रहा है कि चोर पूरी तरह सज-धज कर आया था और उसके हाथ में एक ब्लेजर भी था, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ.

वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर धीरे-धीरे स्टेज पर पहुंचता है और मौका मिलते ही दुल्हन का बैग उठाकर उसे अपने ब्लेजर में छिपा लेता है. इसके बाद वह आराम से भीड़ में शामिल होकर वहां से निकल जाता है. बताया जा रहा है कि बैग में नगदी और कीमती ज्वेलरी रखी हुई थी.

पीड़ित परिवार ने क्या बताया ?

शिकायत में बताया गया कि 7 फरवरी की रात करीब 10:15 बजे बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुल्हन का बैग गायब हो गया. बैग में करीब 4 लाख रुपये के आभूषण और नगदी रखी हुई थी. समारोह समाप्त होने के बाद जब बैग नहीं मिला, तब वीडियो फुटेज देखे गए, जिनमें एक संदिग्ध आरोपी नजर आया.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद समारोह में हड़कंप मच गया. इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. यह घटना दिखाती है कि भीड़भाड़ वाले समारोहों में किस तरह शातिर चोर मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे देते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »