बारूद के ढेर पर मासूमों से मजदूरी! भिवाड़ी की सील फैक्ट्री का वीडियो वायरल, स्टील यूनिट की आड़ में चल रहा था अवैध पटाखे का कारोबार

भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है. प्रशासन ने रीको के एक प्लॉट स्थित फैक्ट्री को सील कर दिया है, जहां स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में गुप्त रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे. कार्रवाई के बाद फैक्ट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे पटाखे बनाने और उनकी पैकिंग करते नजर आए.

Advertisement
फैक्ट्री में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़.(Photo: Screengrab) फैक्ट्री में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़.(Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • भिवाड़ी,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन की कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला सच सामने आया है. रीको के प्लॉट नंबर जी-1/682 में स्टील फैब्रिकेशन यूनिट के नाम पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे. प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है, लेकिन इसी बीच फैक्ट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो प्रशासन की कार्रवाई से एक दिन पहले का बताया जा रहा है.

Advertisement

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैक्ट्री के अंदर महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे पटाखे बनाने और उनकी पैकिंग करने में लगे हुए हैं. वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां लंबे समय से यह काम चल रहा था. यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: लाइसेंस गारमेंट का, अंदर बन रहे थे पटाखे... ब्लास्ट में जिंदा जले 7 मजदूर, भिवाड़ी अग्निकांड की पूरी कहानी

वीडियो में महिलाओं और बच्चों से कराया जा रहा था खतरनाक काम

वीडियो में महिलाएं बारूद जैसे खतरनाक और ज्वलनशील पदार्थों के बीच पटाखे तैयार करती नजर आ रही हैं. वहीं छोटे बच्चे भी पटाखों की पैकिंग और निर्माण में मदद करते दिख रहे हैं. इस तरह का काम बच्चों से कराना श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है और उनकी जान के साथ बड़ा जोखिम भी है.

Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाहर से यह फैक्ट्री एक सामान्य स्टील फैब्रिकेशन यूनिट की तरह दिखाई देती थी. लेकिन अंदर गुप्त तरीके से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था. इस अवैध काम की जानकारी आम लोगों को नहीं थी और यह काम लंबे समय से चल रहा था.

फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, पुलिस पर भी सवाल

इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि हेमंत शर्मा एक पुलिसकर्मी का भाई है और लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था. मामले में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

देखें वीडियो...

इसके अलावा स्थानीय एक नामी अखबार के पत्रकार का नाम भी इस मामले में सामने आया है. हालांकि इस मामले में जांच अभी जारी है और प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है.

प्रशासन ने फैक्ट्री और गोदाम किया सील, जांच तेज

मंगलवार को प्रशासन की टीम ने हेमंत शर्मा की एक फैक्ट्री और एक गोदाम को सील कर दिया था. इसके साथ ही आसपास की अन्य जगहों पर भी जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

इस घटना के बाद खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासन अब रीको के अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकता है. लगातार हो रहे खुलासों के बाद पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement