सड़क हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला

अलवर के टपूकड़ा क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में पिता और दो साल की बेटी की जान चली गई. यहां तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस.

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 08 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

राजस्थान में अलवर के टपूकड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसकी 2 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना अलवर के टपूकड़ा क्षेत्र में हुई. 23 वर्षीय खालिद मूल रूप से डीग जिले के मोटूका छपरा का रहने वाला था. वह अपनी 2 साल की बेटी के साथ ससुराल से तिजारा की ओर जा रहा था.

रास्ते में अलवर मेगा हाइवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी. कैंटर एक अन्य कार को ओवरटेक कर रहा था, तभी ये हादसा हुआ. खालिद की बाइक में टक्कर लगते ही हादसे में पिता और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: मातम में बदलीं खुशियां: शादी में मिली बाइक लेकर घर लौट रहे थे दूल्हे के जीजा और भाई, एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी. टपूकड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए. इसके साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. 

Advertisement

मृतक के परिजनों की ओर से इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement