'इनके हाथ पैर तोड़ दो और कमर के नीचे मार लगाओ...', BJP विधायक रहे ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे ने बोले बिगड़े बोल

Rajasthan News: BJP नेता जय आहूजा वायरल वीडियो में समुदाय विशेष के लोगों के हाथ-पैर तोड़ने की बात कहते दिखाई दे हैं. साथ ही यह भी कह रहे हैं कि इस घटना को अंजाम देने में कोई फांसी या जेल नहीं होगी. सिर्फ धारा 323 और 324 में मुकदमा दर्ज होगा.

Advertisement
जय आहूजा के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल. जय आहूजा के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल.

संतोष शर्मा

  • अलवर,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

Rajasthan News: अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा के BJP नेता जय आहूजा का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीजेपी नेता इस वीडियो में एक समाज विशेष के लिए कहते नजर आ रहे हैं- 'इनके हाथ पैर तोड़ दो और कमर के नीचे मार लगाओ. मामला धारा 323 और 324 में दर्ज होगा. जिसका कोई बड़ा मुकदमा नहीं बनता है. आहूजा एक वीडियो कह रहे हैं कि साल 1985 से लोगों का चुनाव में एक ही लक्ष्य होता है- पहले वोट जात को और फिर हाथ को. फिर हम क्यों भाईचारा निभा रहे हैं? हमें इस भाईचारे को निभाने की जरूरत नहीं है.
 
रामगढ़ से पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा भी अब राजनीति में उनके नक्शे कदम पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बिगड़े बोल सामने आने लगे हैं. बूटोली गांव में मूर्ति खंडित मामले में हुई महापंचायत में भाजपा के युवा नेता जय अहूजा के बिगड़ैल बोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

Advertisement

रामगढ़ विधानसभा में चुनाव लड़ने की मंशा लेकर गांव-गांव घूम रहे जय आहूजा बीते मंगलवार को बूटोली गांव पहुंचे थे. यहां मंदिर मूर्ति खंडित करने के आरोपों को लेकर एक सभा में जय आहूजा ने समुदाय विशेष के लोगों के हाथ पैर तोड़ने की बात कही.  इतना ही नहीं, आहूजा कमर से नीचे पैर तोड़ देने का आह्वान लोगों से किया. साथ ही यह भी कहा कि इस घटना को अंजाम देने में कोई फांसी या जेल नहीं होगी. सिर्फ धारा 323 और 324 में मुकदमा दर्ज होगा.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जय आहूजा ने समुदाय विशेष पर सीधे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष साल 1985 से ऐसे कारनामों को अंजाम देने के लिए अडिग होकर काम कर रहा है. लेकिन हिन्दू समझ नहीं पा रहे. जय आहूजा सभा में मौजूद हिंदू समाज को पूरी तरह उकसाने का प्रयास अपने भाषणों में करते नजर आए. उनका कहना था कि दस बीस लोग तैयार हो जाओ और समुदाय विशेष जिस भाषा में बात करें, उसे उसी भाषा में जवाब देना पड़ेगा. हम निपट लेंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि रामगढ़ में ही 6 माह पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसाना को एक भाषण में मात्र 'कोहराम मचा देंगे' शब्द कहना भारी पड़ गया था. कसाना के इस शब्द पर संज्ञान लेते हुए रामगढ़ थाना पुलिस पूरे दलबल के साथ राजेंद्र कसाना को उसके अलवर स्थित निवास से उठा लाई थी.

दरअसल, इसी साल 22 अगस्त को एसडीएम कार्यालय के बाहर भाजपा के धरने के दौरान कसाना ने अपने भाषण में कहा था कि यदि उनके किसी नेता को गिरफ्तार किया तो रामगढ़ की धरती पर कोहराम मच जाएगा. इस भाषण की दूसरी सुबह ही गिरफ्तारी के बाद उनको जमानत करवानी पड़ी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement