क्या आज की रात ईरान पर बहुत भारी होने वाली है. क्योंकि ट्रंप कल रात से लगातार ईरान को धमकियां दे रहे हैं. आज तो अमेरिका में सुबह होते ही ट्रंप ने एक नई धमकी जारी कर दी. लिखा है कि हो सकता है कि आज की रात एक पूरी सभ्यता ही खत्म हो जाए. सवाल है कि आज अमेरिका ईरान में ऐसा क्या करने वाला है कि ट्रंप पूरी सभ्यता के अंत की बात कर रहे हैं. ट्रंप के दिमाग में क्या चल रहा है. एक तरफ को वार्ता की बात करते हैं और दूसरी तरफ ईरान को मिट्टी में मिलाने की धमकी दे रहे हैं.