आज विशेष में बात अमेरिका और ईरान के सीजफायर की. जिसका स्वागत तो पूरी दुनिया कर रही है. लेकिन किसी को ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस सीजफायर में जीत किसकी हुई और हार किसकी. सीजफायर की शर्तें क्या रहीं. इस पर 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में चर्चा होगी. और उसी के बाद सही स्थिति का पता लगेगा. लेकिन फिलहाल इतना तो समझ में आ रहा है कि अमेरिका भले ही कितना भी कहे लेकिन उसके उन उद्देश्यों के पूरा होने पर सवाल उठ रहे हैं, जिनके साथ उसने इस युद्ध को शुरू किया था.