पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअली मीटिंग की. इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि 'हमें टीम इंडिया के रूप में काम करना होगा.'