पाकिस्तान अमेरिका-ईरान के बीच शांतिदूत बनने के चक्कर में अब पूरी दुनिया में एक्सपोज हो चुका है. ईरान ने पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधते हुए पाकिस्तान की मध्यस्थता में भूमिका पर सवाल उठाए हैं. ईरानी सरकारी टीवी ने पाकिस्तान पर ‘डबल गेम’ करने का आरोप लगाया है, साथ ही वहां के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अमेरिका के प्रति झुकाव पर सवाल उठाए हैं.